लालच में लग गई 42 हजार की चपत

1

उज्जैन, अग्निपथ। शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच वृद्ध को मंहगा पड़ गया। शातिर बदमाशों ने 42 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

मक्सीरोड रतन एवेन्यू में रहने वाले शिक्षक संजय पिता मदनलाल सिंदेल (81) ने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अगस्त 2018 में उनके पास भोपाल की स्काईवेल रिचर्स कंपनी से शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर हर माह मुनाफा देने के लिये कॉल आया था। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 42 हजार रुपये से अधिक जमा कराये।

कुछ दिनों बाद मुनाफे देने की बात कहीं तो जितेन्द्र नामक व्यक्ति ने कहा कि शेयर बाजार गिरा है। कुछ दिन बाद मुनाफा दिया जाएगा। उसके बाद नुकसान होने की बात कहकर पैसा लौटाने की बात कही। 2 साल तक वह झांसा देते रहे। अब कॉल लगना बंद हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नंबर और कंपनी भोपाल में होना सामने आई।

मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एक टीम भोपाल भेजी जाएगी। मुनाफे के लालच में शिक्षक को चपत लग गई है।

यह भी पढ़ेंः सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते से निकाले 1.40 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को तीन साल की कैद

Tue Sep 7 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। आठ साल की बालिका से करीब दो साल पहले हुई छेड़छाड़ के प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने मामले में दोषी को कठोर करावास के साथ अर्थदंड दिया है। उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि 25 दिसंबर 2019 को निशांत नामक युवक ने […]