महिला थाने में ठग शिरिन के खिलाफ दर्ज हुए दो मामले; तलाक कराने की धमकी देकर मांगे थे रुपये

उज्जैन, अग्निपथ। मानव अधिकार संस्था के नाम पर ठगी करने वाली शिरिन के खिलाफ सोमवार को महिला थाना पुलिस ने 2 मामले दर्ज किये हंै। तलाक कराने की धमकी देकर दो महिलाओं से 20-20 हजार रुपये मांगे गये थे।

इंटरनेशल ह्मयून राईट्स ट्रस्ट के नाम पर लोगों को फर्जी नियुक्त पत्र जारी करने और पैसे वसूलने के मामले में गिरफ्तार की गई शिरिन पति शेख अमान नागझिरी पुलिस की रिमांड पर है। उसकी करतूतों के राज अब सामने आने लगे हैं। सोमवार को महिला थाने पर केसरबाग कालोनी में रहने वाली वर्षा पति सचिन विश्वकर्मा ने पहुंचकर शिरिन के खिलाफ 20 हजार रुपये मांगने की शिकायत दर्ज कराई है।

वर्षा ने बताया कि 2011 में उसने ससुराल पक्ष की शिकायत महिला थाने पर आवेदन देकर की थी। उसके बाद शिरिन ने मानव अधिकार संस्था का अध्यक्ष होना बताकर मदद के लिये कहा और आदशर््ानगर घर बुलाया। जहां 500 रुपये का फार्म भरवाया।

कुछ दिनों बाद पति के साथ घर आई और कहने लगी कि पति के साथ रहना होगा। मेरी वकीलो और बड़े-बडे लोगों से पहचान है। मैंने महिला थाने आकर पति, देवर, सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट में मामला पहुंचने पर राजीनामे नहीं होने देने और तलाक करने की धमकी देकर 20 हजार मांगे। लोन लेकर उसे पैसे दिये थे। महिला थाना पुलिस ने शिरिन के खिलाफ वर्षा की शिकायत पर धारा 387, 419, 506 का प्रकरण दर्ज कर लिया।

वहीं दूसरे मामले में भी मक्सीरोड स्थित ग्राम ब्यावरा में रहने वाले शहनाज पति अयुब पटेल की शिकायत पर शिरिन के खिलाफ पैसे मांगने प्रभाव दिखाकर धमकाने का केस दर्ज किया है। शिरिन ने शहनाज की बेटी को ससुराल पक्ष की शिकायत महिला थाने पर दर्ज नहीं कराने और अपने यहां काउंसिलिंग कराने के लिये धमकाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकली डीजल मामले में तीन लोगों पर एफआईआर

Mon Sep 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित शंकरपुर और आगर रोड पर चककमेड़ गांव की एक आईल फर्म से पिछले महीने आपूर्ति विभाग द्वारा जब्त किए गए नकली डीजल के मामले में चिमनगंज मंडी थाने में अपराध दर्ज किया गया है। इन दोनों ही जगहों से लगभग 5 हजार लीटर नकली डीजल और […]