छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने चार साल बाद दिखाई हिम्मत, आरोपी को जेल भेजा

1

चार साल से छात्रा को छेड़ रहा था, कोर्ट ने खारिज की आरोपी की जमानत

झारडा, अग्निपथ। मनचले की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने चार साल बाद हिम्मत दिखाई और बदमाश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानत के लिए कोर्ट में लगाई आरोपी की याचिका खारिज होने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार झारडा के घाट मोहल्ला में रहने वाला रवि पिता सुरेश चंद प्रजापत यहीं की रहने वाली नर्सिंग छात्रा को बीते चार साल से परेशान कर रहा था। आरोपी की धमकी और समाज में बदनाम होने के भय के कारण थाने पर जाकर शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं कर पा रही थी। अब 20 सितंबर को मनचले की फिर हुई अति के कारण छात्रा ने परिजनों के साथ झारडा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने बताया कि युवक की ज्यादतियों से तंग आकर उसने आत्म हत्या तक करने की सोच ली थी। लेकिन फिर उसने हिम्मत कर विगत दिवस 20 सितंबर को थाना झारड़ा पहुंचकर 4 वर्षों बाद शिकायत की, छात्रा ने बताया कि उक्त मनचला आरोपी मेरे साथ छेड़छाड़ लगातार 4 वर्षों से कर रहा है। साथ ही धोस देकर प्रताडि़त कर रहा है। संगठन का बोलकर डरा धमकाता है।

झारड़ा पुलिस ने भादंवि की धारा 354 के साथ ही अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्व कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि प्रजापत को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस बीच उसने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। उसकी जमानत रद्द होने पर न्यायालय ने जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले को सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फास्ट्रेक कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली घडिय़ां

Wed Sep 22 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मालीपुरा में जवाहर वॉच से फास्ट्रेक कंपनी के नाम से नकली घडिय़ों का कारोबार किया जा रहा है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने घडिय़ा जब्त कर कॉपी राइट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि इआईटीआर इंडिया प्रायवेट लि. कंपनी […]

Breaking News