भीख मांगने के बहाने चार लाख रुपए से भरा बेग ले उड़ी महिलाएं, दो पकड़ी गई

1

मंडी प्रशासन पर घूसखोरी के आरोप, व्यापारियों ने दो घंटे कृषि उपज मंडी बंद की

उज्जैन,अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को भीख मांगने के बहाने आधा दर्जन से ज्यादा पारदी महिलाएं एक व्यापारी की दुकान में घुसकर चार लाख रुपए से भरा बेग ले उड़ीं। व्यापारियों ने दो महिलाओं को पकडक़र चिमनगंज पुलिस के हवाले किया है। वहीं घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर घूसखोरी के कारण सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाकर मंडी बंद करने की घोषणा कर दी। बाद दो दिन में राशि वापस मिलने के आश्वासन पर काम फिर शुरू कर दिया।

क्षीरसागर निवासी रूपेश पिता रमेशचंद पाटनी (45) की कृषि उपज मंडी में खाद-बीज व पशुआहार की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे 6-7 महिलाएं कुछ बच्चों को लेकर भीख मांगने पहुंची और कुछ भी देने का कहते हुए पीछे पड़ गई। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने दुकान में घुसकर गल्ले में रखा चार लाख रुपए से भरा बेग गायब कर दिया। महिलाओं को भगाने के बाद पाटनी ने दराज देखी तो बेग नदारद देख शोर मचाते हुए दौडक़र एक महिला को पकड़ लिया।

Mandi chori cctv footage
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वारदात के बाद भागती नजर आई महिला।

दूसरी को मंडी गेट के बाहर लोगों ने दबोच लिया। गिरफ्त में आते ही एक ने खुद को घायल कर लिया और दूसरी बेहोशी का नाटक करने लगी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। इधर पाटनी व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और बताया कि बेग में करीब चार लाख रुपए और जरुरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंडी सचिव की लू उतारी

घटना से आक्रोशित अनाज तिलहन संघ पदाधिकारी गोविंद खंडेलवाल, निमेश अग्रवाल, अनिल गर्ग, अभिषेक विनायका दर्जनों व्यापारियों के साथ मंडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंडी सचिव अखिलेश सिन्हा के समक्ष आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा है इसलिए सेक्यूरिटी के ठेकेदार डाबी को 54 गार्ड का भुगतान किया जाता है, लेकिन ड्यूटी पर सिर्फ 14 रहते हैं। उन्होंने चोरों के नहीं पकड़े जाने तक मंडी बंद करने की घोषणा कर दी।

दो घंटे बंद रही मंडी

व्यापारियों के मंडी बंद करने का सचिव से पता चलते ही सीएसपी एआर नेगी मंडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दो दिन में चोरों को पकडक़र रुपए बरामद कर लेंगे। नतीजतन व्यापारियों ने दो घंटे में हड़ताल रद्द कर मंडी खोल दी। याद रहे पूर्व में मंडी में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। बावजूद मंडी प्रशासन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने में ंनाकाम रहा है।

दुर्गा प्लाजा में भी वारदात

फ्रीगंज स्थित दुर्गा प्लाजा में भी सीमा चपलौद की प्लेयर्स स्पोट्र्स शॉप नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह कुछ महिलाएं भीख मांगने के बहाने दुकान में घुस गई। चपलोद उन्हें निकाल रहीं थी इसी दौरान महिलाएं काउंटर तक पहुंची और चपलोद का बेग उठाकर भाग गई। बेम में दो हजार रुपए और जरुरी दस्तावेज थे। मामले में चपलोद ने माधवनगर थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: चार लाख रुपए चुराने वाली महिलाओं ने नहीं खोला मुंह, एक रिमांड पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्ज से परेशान मजदूर ने खाया जहर, मौत

Fri Oct 1 , 2021
सुसाइड नोट मिला, सूदखोर ने दी थी धमकी उज्जैन, अग्निपथ। 20 हजार कर्ज के बदले 60 हजार मांगने और घर में ताला लगाने की धमकी मिलने से परेशान मजदूर ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। भैरवगढ़ थाना पुलिस […]
ऑनलाइन जहर मंगाकर