लालू यादव को होटवार जेल भेजा गया, CBI कोर्ट का फैसला- सजा मुकर्रर होने तक यहां रहेंगे RJD प्रमुख

चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार

रांची। चारा घोटाले से जुड़ी सबसे बड़ी 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव को होटवार जेल भेज दिया गया है। उन्‍हें 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद लालू यादव को हिरासत में ले लिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सीधे रिम्‍स भेजने की बजाए लालू यादव को होटवार जेल भेजने का निर्देश दिया है। होटवार जेल में डॉक्‍टरों की टीम लालू के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कर रही है। डॉक्‍टरों की रिपोर्ट के बाद उन्‍हें रिम्‍स भेजा जा सकता है। हो सकता है आज रात लालू को होटवार जेल में ही बितानी पड़े।

लालू यादव के वकील ने अदालत से लालू यादव की उम्र और खराब तबीयत को लेकर गुहार लगाई थी। अधिवक्‍ता प्रभात कुमान ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं इसलिए जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया जाए कि उन्‍हें रिम्‍स में शिफ्ट किया जाए।

21 फरवरी को सुनाएंगे सजा

बचाव पक्ष के अधिवक्‍ता संजय कुमार ने बताया कि सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार निकासी मामले में 36 लोगों को तीन साल की सजा सुनाई है। लालू सहित 37 लोगों की सजा पर 21 फरवरी को फैसला आएगा। अदालत ने इस मामले में 24 लोगों को बरी कर दिया है।

लालू यादव को दोषी करार दिए जाने और जेल भेजे जाने से दु:खी कार्यकर्ताओं ने उनके जेल जाने के दौरान अपने दु:ख का इजहार भी किया। कई कार्यकर्ता रो रहे थे। उनमें से कुछ ने कहा कि लालू यादव उनके परिवार के हैं। आज उन्‍हें दोषी करार दिए जाने से सब लोग बहुत दुखी हैं। समर्थकों के घर आज खाना नहीं बनेगा। कई समर्थकों ने कहा कि वे 21 फरवरी तक रांची में ही रहेंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित

Tue Feb 15 , 2022
खुद को किया आइसोलेट, वर्चुअली होंगे कार्यक्रम में शामिल भोपाल, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की जानकारी होते ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान आज आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। मैंने […]