कथा सुनने घर से निकली महिला की जंगल से मिली लाश

1

तराना थाना क्षेत्र के कनार्दी गांव में हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

उज्जैन, अग्निपथ। तराना थाना क्षेत्र के कर्नादी गांव से सटे सुनसान इलाके से रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। इस महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। महिला की हत्या के बाद आक्रोशित उसके परिजनों ने मक्सी-शाजपुर रोड़ पर करीब 4 घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दो दिन में आरोपी को दबोचने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कराया जा सका।

कनार्दी गांव में रहने वाले जितेंद्र राठौर की 28 साल की पत्नी भागवंता बाई शनिवार रात गांव में एक भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। महिला का पति जितेंद्र विजयागंज मंडी में मजदूरी करता है। रात को वह घर पहुंचा तो पत्नी लापता थी। जितेंद्र पूरी रात उसे तलाशता रहा। सुबह करीब 5 बजे गांव के नजदीक सुनसान इलाके में भागवंताबाई की लाश मिली।

लाश के पास पत्थर पड़े हुए थे जिन पर खून लगा था। महिला का चेहरा भी बुरी तरह कुचला हुआ था। तराना थाने से पहुंची पुलिस टीम ने शव जब्त किया, एफएसएल दल ने मौके की जांच की। महिला के शव का तराना अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच महिला के परिजनों और परिचितों ने मक्सी-शाजापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

इन लोगों की मांग थी कि महिला की हत्या करने वाले लोगों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। जैसे-तैसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हें समझाया और शांत किया। इस बीच करीब 4 घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। तराना थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के मुताबिक आरोपी के संबंध में कुछ सुराग मिले है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दल भेजा गया है। हत्या की वजह आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ेंः महिला की हत्या के बाद उभरा आक्रोश, हाईवे पर चक्का जाम

Next Post

महाकाल में सीढिय़ों पर कर्मचारी को कॉलर पकडक़र घसीटा

Sun Feb 20 , 2022
स्थापना शाखा प्रभारी की शिकायतें पहुंचने पर विवाद, कर्मचारी के परिजन पहुंचे शिकायत करने उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इन दिनों कर्मचारियों में आपस में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा लगातार शिकायतें होने पर अब दूसरे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर ऐसे कर्मचारियों को टारगेट […]