पंचायत चुनाव: आरक्षण से कई नेताओं की घर पहुंच सेवा अब घमासान के आसार

उन्हेल नगर परिषद में रहेगा महिला पार्षदों का दबदबा

उन्हेल, (संजय कुंडल) अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण बुधवार (25मई) को प्रदेशभर सहित उन्हेल नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए भी हुआ। नगर परिषद का आरक्षण में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। इस बार परिषद में फिर से महिलाओं का दबदबा बना रहेगा। पर कई नेताओं के घर पहुंच सेवा हो गई है। अब उन्हें घर के अंदर बैठकर पत्नी को राजी करना पड़ेगा। तब जाकर नेताओं का दबदबा बन सकता है।

महिलाओं का मामला आने पर कई नेता का दिमाग चकरघिन्नी हो गया है। कुछ वार्ड में जमकर घमासान होने के आसार बन गए हैं। क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में पार्षद से अध्यक्ष चुनने का मामला बना हुआ है और अभी गेंद राज्यपाल के पाले में हैं। ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। अब नेताओं का गुणा भाग शुरू हो चुका है। पर दिमाग फिर भी मुकाम पर नहीं है। आरक्षण के कारण हुए उलटफेर में कई लोगों ने जो जमावट कर रखी थी उस पर पानी फिर गया है। उधर चुनाव को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस माह में कोई भी नेता बाजार में उछल कूद करता नजर नहीं आएगा। जून माह में बारिश के पहले कई मेंढक ट्रा ट्रा की आवाज करते नजर आएंगे। तब तक नगर की जनता भी इनके उछल कूद पर नजर बनाए हुए हैं।

उन्हेल नगर परिषद में वार्ड आरक्षण की स्थिति

वार्ड नं 1 सामान्य महिला
वार्ड नं 2 सामान्य पुरूष
वार्ड नं 3 अनुसूचित जाति
वार्ड नं 4 पिछड़ा पुरूष
वार्ड नं 5 सामान्य पुरूष
वार्ड नं 6 पिछड़ा पुरूष
वार्ड नं 7 पिछडा महिला
वार्ड नं 8 सामान्य महिला
वार्ड नं 9 सामान्य पुरूष
वार्ड नं 10 सामान्य महिला
वार्ड नं 11 पिछड़ा महिला
वार्ड नं 12 सामान्य पुरूष
वार्ड नं 13 पिछड़ा महिला
वार्ड नं 14 अनुसूचित जाति
वार्ड नं 15 सामान्य पुरूष

Next Post

उज्जैन नगर निगम के 21 वार्ड में होंगी महिला पार्षद

Wed May 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बुधवार को प्रदेश भर में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रत्याशियों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत उज्जैन नगर पालिक निगम उज्जैन के 52 में से 41 वार्डों में भी आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण हुई। ताजा आरक्षण के […]