11 साल के लिए कांग्रेस से बाहर होंगे बगावत करने वाले

umesh bhadoriya

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव पूर्व हर वार्ड में करेंगे सर्वे

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले पार्टी से जुड़े लोग 6 नहीं बल्कि 11 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाएंगे। कांग्रेस चुनाव से पहले हर वार्ड में सर्वे करेगी और इसी सर्वे के आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा।

शुक्रवार को शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष रवि भदौरिया ने एक पत्रकार वार्ता में यह बात कही है। भदौरिया ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी महाकाल वन क्षेत्र निर्माण में हुए भ्रष्टाचार, शिप्रा शुद्धीकरण के कार्य में वर्षो से की जा रही टालमटोल, टाटा सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण खराब हो चुकी सडक़ो और कोरोना काल में हुई तमाम तरह की अव्यवस्थाओं के मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की एक टीम जल्द ही सभी वार्डो का दौरा करेगी, आम जनता से बात की जाएगी और शहर के नागरिकों से जुड़ी हर समस्या के निदान को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। भदौरिया ने बताया कि कांग्रेस निकाय चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को टिकिट देगी जिनके जीतने की प्रबल संभावना हो। उन्होंने कहा कि चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेसी 6 नहीं बल्कि 11 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिए जाएंगे।

भदौरिया ने उम्मीद जताई की कांग्रेस निकाय चुनाव में अपना महापौर प्रत्याशी भी जिताएगी और कम से कम 40 वार्डो में भी जीत दर्ज करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव तक कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी औैर पदाधिकारी ही काम करते रहेंगे, चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः ‘ब्रजमोहन’ से कांग्रेस में बगावत की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘ब्रजमोहन’ से कांग्रेस में बगावत की शुरुआत

Fri Jun 3 , 2022
विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- कांग्रेस में दूर दृष्टि का अभाव उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम चुनाव अभी ठीक से आरंभ भी नहीं हुए है कि नेताओं द्वारा पार्टी छोड़े जाने के घटनाक्रम शुरू हो गए है। शुक्रवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजमोहन गेहलोत […]