छात्रा की हत्या का 48 घंटे में खुलासा: चोरी करने घुसा था, छात्रा को देख नीयत खराब होने पर मार डाला

2
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

उज्जैन,अग्निपथ। भाटपचलाना थाना क्षेत्र में छात्रा की हत्या करने वाला चोर निकला। वह घर में आठ लाख रुपए होने का पता चलने पर घुसा था,लेकिन छात्रा को अकेली देख दुष्कर्म का प्रयास कर दिया और पोल खुलने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को तीन दिन के रिमांड पर लेने के साथ उसका मकान भी ध्वस्त कर दिया।

शहर से करीब 70 किमी दूर भाटपचलाना स्थित ग्राम खेड़ावदा में रविवार को 13 वर्षीय बालिका की अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल के हालात से स्पष्ट हुआ कि हत्यारे ने संभवत: दुष्कर्म की कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए हत्या कर घर में ही लाश छिपाकर भाग गया। मामले में पुलिस ने सूक्ष्मता से पड़ताल के बाद गांव के ही राहुल पिता पूना भील (25) को पकड़ा। उसने कबूला की मृतिका के घर में आठ लाख रुपए रखे थे। घटना के समय घर में किसी के नहीं होने की संभावना के चलते वह चोरी करने गया था,लेकिन छात्रा के सामने आने के कारण उसे मारना पड़ा। मामले में पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए 8 जुलाई तक रिमांड पर लिया और जघन्य हत्याकांड करने पर गांव में स्थित उसके मकान पर बुलडोजर चलवा दिया।

27 मिनट में वारदात

उल्लखेनीय है मृतिका 13 वर्षीय थी और 9वीं की छात्रा थी। माता-पिता रतलाम में रहने पर ननिहाल में रहती थी। नाना कपड़े की दुकान के साथ हालेंड बोरिंग मशीन के काम की दलाली करते थे। रविवार सुबह वह रोज की तरह पास ही चाय की दुकान पर गए थे। नानी 9 बजे मृतिका की छोटी बहन को लेकर मंदिर गई थी। 9.27 मिनट पर लौटने पर छात्रा नहीं मिली थी। नतीजतन शाम को रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन दो घंटे बाद ही उसका अर्धनग्न हालत में शव घर के पहले माले पर स्थित स्टोर में बोरियों से ढका मिला था।

दीवार से खुला राज

एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतिका के दो माला मकान के पास स्थित एक मंजिला मकान की दीवार का प्लास्टर ताजा उखड़ा था। पीछे खेत में कूदने के निशान थे। घटना स्थल के पास बैंक के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखा था। पता चला वह मृतिका के नाना के यहां भी मजदूरी करता है। उसे घर की भी जानकारी है। पकडक़र पूछताछ की तो कबूला कि मृतिका के घर में 8 लाख रुपए थे। नाना ने काम पर बुलाने पर सूना घर होने के समय गया। आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर घर में घुसा तो छात्रा दिख गई।

टीम को मिलेगा इनाम

अंधे कत्ल का खुलासा करने में एएसपी आकाश भूरिया, बडऩगर एसडीओपी रविंद्र बोयट, टीआई संजय वर्मा, एसआई सत्येंद्र चौधरी, अशोक बैरागी, साइबर सेल प्रंभारी प्रतीक यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय यादव, एएसआई सत्येंद्र चौधरी, प्रधान आरक्षक सुरेश ठक्कर की मुख्य भूमिका रही। टीम को एसएसपी शुक्ल ने नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: आरोपी का मकान किया जमींदोज

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर में ही गला घोंटकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरोपी का मकान किया जमींदोज

Tue Jul 5 , 2022
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ावदा में छात्रा की निर्मम हत्या के आरोपी राहुल का मकान प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया है। लापता बालिका की घर में लाश मिलने की घटना के बाद से खेड़ावदा के ग्रामीणों सहित अन्य स्थानों पर आक्रोश था […]
आरोपी का मकान तोड़ा

Breaking News