बदनावर: 15 में से 10 सीट पर भाजपा

badnawar chunav praman patra 17 07 22

बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। नगर परिषद के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने सत्ता व विकास का साथ देकर भाजपा को शानदार जीत दर्ज कराई है। 15 वार्ड में से उसके 10 प्रत्याशी विजयी हुए। जबकि कांग्रेस को चार व निर्दलीय को एक वार्ड-में सफलता मिली।

रविवार सुबह शासकीय महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती करने के बाद ईवीएम मशीनों से गणना की गई। जिसमें शुरू से ही भाजपा ने अलग-अलग वार्ड में बढ़त बना ली थी। किंतु कांग्रेस प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी। 14 डाक मतपत्र में से 12 भाजपा को मिले एक निर्दलीय को, एक मत पत्र निरस्त हो गया।

वार्ड-क्रमांक 1 में भाजपा की भारती राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद शर्मा को सीधे मुकाबले में 52 मतों से हराया। राठौड़ को 506 व शर्मा को 454 मत मिले।

नगर परिषद के अध्यक्ष की प्रबल दावेदार (कांग्रेस ) उम्मीदवार की हार

वार्ड-नंबर 2 में भी भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें भाजपा के जितेंद्र शर्मा 24 मतों से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस की कोमल दिनेश होती को पराजित किया। शर्मा को 438 व कोमल को 414 मत मिले। ये कांग्रेस से नगर परिषद अध्यक्ष की प्रबल दावेदार थी ।

वार्ड-नंबर 3 में भी सीधे मुकाबले में भाजपा की अनीता संतोष चौहान ने कांग्रेस की संगीता भरत माली को 289 मतों से पराजित किया। अनीता को 430 व संगीता को 141 मत मिले।

वार्ड-नंबर 4 में भी भाजपा को जीत मिली। पार्टी की अनीता दीपक जाधव ने निर्दलीय सविता प्रकाश राठौड़ को 103 मतों से पराजित किया। अनीता को 468 व सविता को 365 मत मिले। अनीता के पति दीपक जाधव पिछली नगर परिषद में भी पार्षद थे।

वार्ड-नंबर 5 में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल सिरवी की धर्मपत्नी झन्नूबाई ने कांग्रेस की शिवानी संदीप गुर्जर को 397 मतों से पराजित किया। सिरवी को 596 व गुर्जर को 199 मत मिले।

वार्ड-नं 6 में भाजपा की भागवंताबाई शंकरलाल राव विजयी हुई। उन्होंने सौरम बाई बाबूलाल चौधरी को 315 मतों से पराजित किया। भगवंता को 528 व सौरम बाई को 213 मत मिले।

वार्ड-नंबर 7 में भाजपा के सुखराम देवदा ने कांग्रेस की सोनू प्रकाश निनामा को 197 मतों से शिकस्त दी। सुखराम को 550 व सोनू को 353 मत मिले। यहां दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों कालू को 38 व श्याम निनामा को 91 मत मिले।

दोनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष की प्रतिष्ठा वाले वार्ड-में हार

वार्ड-नंबर 8 में एक मत से कांग्रेस प्रत्याशी महिपाल सिंह पंवार विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धर्मेंद्र शर्मा को पराजित किया। पवार को 341 व शर्मा को 340 मत मिले। यहां तीसरे प्रत्याशी सुरेश माली ने 125 मत प्राप्त किए। धर्मेंद्र शर्मा के जिला उपाध्यक्ष होने से इस वार्ड-पर सबकी निगाह थी।

वार्ड-नंबर 9 में कांग्रेस की अमरीन साजिद खान विजयी हुई। उन्होंने सीधे मुकाबले में भाजपा की रजियाबी को 327 मतों से पराजित किया। अमरीन को 632 व रजिया बी को 305 मत मिले। इस वार्ड-से पिछले चुनाव में अमरीन के पति साजिद खान पार्षद रहे थे।

वार्ड-नंबर 10 में भी सबकी निगाह जमी थी। यहां भाजपा ने अपने जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी की धर्मपत्नी राधिका सोनी को खड़ा किया था। उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता जगदीश पाटीदार ने 114 मतों से हरा दिया। पाटीदार को 403 व सोनी को 289 मत मिले। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी रितेश आर्य को 114 मत मिले। रितेश को उतने ही मत मिले जितने से सोनी की पराजय हुई। सोनी को भी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष से चुनाव हारे

वार्ड-नंबर 11 में चुनाव लड़ रहे पिछली नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में सीधा मुकाबला हुआ। जहां कांग्रेस के अभिषेक टल्ला मोदी को भाजपा के राजेंद्र सिंह पंवार ने 159 मतों से पराजित कर दिया। इस वार्ड-पर भी सबकी निगाह थी। मोदी को 340 व पंवार को 499 मत मिले।
सर्वाधिक मतों से विजय, कांग्रेस की जमानत जप्त
वार्ड-नंबर 12 में मीना शेखर यादव को सबसे अधिक 481 मतों से विजय मिली। उन्हें 594, कांग्रेस की अंजीरबी को 44 व निर्दलीय मंजू सुरेश चौहान को 113 मत मिले। मीना यादव भी नगर परिषद के अध्यक्ष का प्रबल दावेदार है। उनके पति शेखर यादव पूर्व में दो बार पार्षद रहे थे और दोनों ही बार सबसे अधिक मतों से विजयी हुए थे।
निर्दलीय की जीत दर्ज
वार्ड-नंबर 13 में भी सबकी निगाह लगी थी। यहां भाजपा प्रत्याशी रंजना पंकज ठाकुर को निर्दलीय प्रत्याशी बबीता चेतन नागल ने 118 मतों से हरा दिया। तीसरी निर्दलीय प्रत्याशी अनुसुइया पाटीदार को 26 वोट मिले। रंजना ठाकुर को भी अध्यक्ष पद का प्रत्याशी माना जा रहा था। पिछली परिषद में भी वे स्वयं पार्षद रही थी।

वार्ड-नंबर 14 में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मांगलिया ने भाजपा के आकाश उटवाल को 83 मतों से पराजित किया। हरीश को 383 व आकाश को 300 मत मिले। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वर सूर्यवंशी को 119 मत मिले।

वार्ड-नंबर 15 में भाजपा की चैनाबाई भेरूलाल डामर ने 109 मत से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की कंचनबाई भेरूलाल वसुनिया को 109 मतों से हराया। चैनाबाई को 589, कंचन को 480 व निर्दलीय लक्ष्मी वसुनिया को 43 वोट मिले।
14 डाक मतपत्र में से 12 भाजपा को मिले एक निर्दलीय निर्दलीय को एक मत पत्र निरस्त हो गया।

प्रशासन रहा मुस्तैद

तीन चरणों में हुई मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अशोक कुमार वर्मा की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने तहसीलदार अजमेरसिंह गौड़, सीएमओ आशा भंडारी की मौजूदगी में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीओपी शेरसिंह भूरिया, टीआई दिनेशसिंह चौहान, कानवन टीआई दीपकसिंह चौहान, सादलपुर टीआई विश्वदीपसिंह परिहार के साथ ही बाहर से भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाया गया था।

जैसे-जैसे मतगणना स्थल पर पार्षदों के विजई होने की घोषणा की गई वैसे ही उनके समर्थकों है कॉलेज के बाहर रोड पर ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी करना शुरू कर दी। बाद में नगर में अलग-अलग भागों में जुलूस भी निकाले गए।

Next Post

बडऩगर में मतदाताओं ने फिर लहराया कमल का परचम

Sun Jul 17 , 2022
कांग्रेस पिछड़ी – निर्दलीयों ने भी बाजी मारी बडऩगर, अग्निपथ। नगरपालिका के पार्षदों के चुनाव के 11 दिन लम्बे इंतजार के बाद रविवार को मतगणना के लिए इवीएम में से ‘वोटों का पिटारा’ खोला गया तो मतदाताओं का रूझान एक बार फिर भाजपा के पक्ष में गया। यहां 11 वार्डों […]
badnagar chunav bjp jeet jashn 17 07 22