उज्जैन के तीन साहित्यकारों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

डॉ. देवेन्द्र जोशी, उर्मि शर्मा और माया वदेका होंगे भोपाल में सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। नगर के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों डॉ देवेंद्र जोशी, डॉ उर्मि शर्मा और माया वदेका को मिलेगा इस वर्ष का मध्य प्रदेश लेखक संघ का प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सम्मान। यह घोषणा भोपाल में मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में की गई।

उज्जैन इकाई के अध्यक्ष डॉ हरिमोहन बुधौलिया ने बताया कि मध्य लेखक संघ द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ इकाई का सम्मान इस वर्ष उज्जैन को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डॉ देवेंद्र जोशी को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देशभक्ति पर लिखी उनकी आधी दर्जन से अधिक पुस्तकों के लिए प्रमोद शिरढोणकर स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जबकि डॉ उर्मि शर्मा को कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान और मालवी कवियत्री माया वदेका को हरीश निगम स्मृति मालवी कविता सम्मान प्रदान किया जाएगा।

प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेशभर की 50 इकाइयों द्वारा प्रेषित उनके वार्षिक प्रतिवेदन के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर किसी एक इकाई का सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में चयन किया जाता है। उज्जैन में गत वर्ष किए गये रचनात्मक साहित्यिक कार्यक्रमों और नवोदित तथा वरिष्ठ साहित्यकारों को संगठित करने के प्रयासों के लिए इस वर्ष उज्जैन इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं उज्जैन के संस्कृत विद्वान डॉ केदारनाथ शुक्ला को भी उनकी उल्लेखनीय संस्कृत सेवाओं के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। चयनित साहित्यकारों को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

डॉ हरीश प्रधान, डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ शिव चौरसिया, डॉ हरीश कुमार सिंह, डॉ पिलकेंद्र अरोरा, डॉ पुष्पा चौरसिया, श्रीमती सीमा जोशी आदि ने उज्जैन इकाई को मिले इन पांच सम्मानों को नगर के साहित्य जगत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए चयनित साहित्यकारों को बधाई दी।

ये हैं प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकार

  • पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान  मनोज श्रीवास्तव, भोपाल सारस्वत सम्मान डॉ. बूला कार, इन्दौर डॉ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान -डॉ. उर्मिला शिरीष, भोपाल डॉ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान – आचार्य भगवत दुबे, जबलपुर प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान- डॉ देवेन्द्र जोशी, उज्जैन वल्लभ दास शाह अनुवाद सम्मान – डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाला, रतलाम श्रीमती सुधा सावित्री तिवारी श्रेष्ठ बुन्देली साहित्यकार सम्मान – गुण सागर सत्यार्थी, कुंडेश्वर हरिशंकर तिवारी यात्रा वृतान्त सम्मान -ओम प्रकाश शर्मा, भोपाल दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान – आशीष दशोत्तर, रतलाम संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान – डॉ. लखन लाल खरे, शिवपुरी पं. बृजवल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान – डॉ. केदारनाथ शुक्ल, उज्जैन हरिओम शरण चौबे गीतकार – गोविन्द अनुज, शिवपुरी मेहमूद जकी गज़़ल सम्मान – सरदार प्रताप सिंह सोढ़ी, इन्दौर अमित रमेश शर्मा हास्य व्यंग्य मंचीय कवि सम्मान – हरिवि_ल दुबे ’धूमकेतु’ पुष्कर जोशी सम्मान – डॉ. संध्या शुक्ल मृदुल, मंडला देवकीनंदन माहेश्वरी सम्मान – श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ, गुना काशीबाई मेहता लेखिका सम्मान – श्रीमती ऊषा सक्सेना, भोपाल कमला चौबे लेखिका सम्मान – डॉ. उर्मि शर्मा, उज्जैन कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान – पं. मथुरा प्रसाद जोशी, सुहागपुर हरीश निगम मालवी भाषा सम्मान – श्रीमती माया मालवेन्द्र बदेका, उज्जैन मालती बसंत बाल साहित्यकार सम्मान – अनिल अग्रवाल, भोपाल रामपूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान – श्रीमती रूपाली सक्सेना एवं अभिषेक जैन, भोपाल को संयुक्त रूप सेअरविन्द चतुर्वेदी साहित्य सेवी सम्मान – डॉ. मीना साकल्ले खंडवा और उत्कृष्ट इकाई सम्मान – उज्जैन इकाई।

Next Post

जाली हस्ताक्षर कर बहू ने हड़पा लाखों का मकान

Tue Jul 19 , 2022
जनसुनवाई में धोखाधड़ी की शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। अपर कलेक्टर अवि प्रसाद एवं एसडीएमद्वय द्वारा बृहस्पति भवन में मंगलवार को दूर-दराज से आये 50 आवेदकों की जनसुनवाई की गई। उज्जैन निवासी एक महिला द्वारा अपनी बहू पर जाली हस्ताक्षर कर लाखों रुपए हड़पने और मकान की रजिस्ट्री रख लेने की शिकायत […]
ujjain JAN SUNWAI