दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी केमरे में कैद हुई घटना

बाइक चोरी

देवास, अग्निपथ। शहर में दिन प्रतिदिन चोरों के होसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस से बेखौफ होकर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बीते समय से बाइक चोरी की अनेक घटना देखी जा रही है। शहर के शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है।

शुक्रवारिया हाट व्यस्ततम क्षेत्रों में आता है। वाहन चोरी की घटना वहा लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसमे चोर किस तरीके से सरेआम दिनदहाड़े आसानी से वाहन (बाइक एमपी 41 एन 6526) चोरी कर ले गया साफ नजऱ आ रहा है।

बाईक मालिक साजिद ने बताया की उनका शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल में अकरम नाम से ठेले एंड सायकल सर्विस का व्यवसाय है। वह प्रतिदिन की तरह अपने ठेले के पैसों के हिसाब का करके घर आए थे। उन्होंने गाड़ी को घर के सामने ही रखी थी और अंदर चले गए थे। कुछ देर बार लौटे तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी।

चोर ने पहले रैकी की, पहले वह गली में दो से तीन राउंड लगता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, जिसके बाद वह पास ही में स्थित जैन मंदिर की सीढ़ी पर बैठा हुआ दिखा। जिसके बाद वह बड़ी आसानी से बाइक चोरी करके ले गया। वाहन मालिक कोतवाली थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

Next Post

सुबह कलेक्टर ने दिलाई शपथ शाम को नगर निगम पहुंचे महापौर

Fri Aug 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के नए बोर्ड के महापौर और 37 पार्षदों ने शुक्रवार दोपहर शपथ ग्रहण कर ली है। कालिदास अकादमी परिसर में हुए शपथ विधि समारोह के बाद महापौर मुकेश टटवाल शुक्रवार की शाम को नगर निगम पहुंचे और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नगर निगम के 15वें महापौर […]
महापौर