फरार होने की फिराक में नागदा स्टेशन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

महिदपुर रोड पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

महिदपुर रोड, अग्निपथ। शादी के नाम पर रुपये ऐंठने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम झुटावद के एक व्यक्ति के साथ शादी के बाद ठगी कर भाग निकली दुल्हन को पुलिस ने नागदा स्टेशन से तब पकड़ा जब वह कहीं भागने की फिराक में थी।

पुलिस के मुताबिक ग्राम झुटावद के नागूलाल पिता शंकरलाल माली के साथ शादी के नाम पर साजिश रच कर रुपये ऐंठने वाली गैंग का महिदपुर रोड पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी हेमंतसिंह जादौन के अनुसार फरियादी नागूलाल बहन फुंदाबाई के यहां विवाह पर जाने पर बहन ने उसकी पहचान आरोपी महिला व उसके दो साथी से कराई। जिसके द्वारा फरियादी को बताया गया कि वह फरियादी के भाई राकेश की शादी अपने रिश्तेदार की लडकी (आरोपी दुल्हन) से करा देगी। परंतु इस के बदले मे 1 लाख बीस लाख रुपए लगेंगे जिस पर फरियादि द्वारा उक्त राशि बीचवान महिला आरोपी को दे दिये।

फरियादी के भाई का आरोपी दुल्हन से विवाह का झूठा स्वांग रचाकर कोर्ट तथा चिंतामण गणेश मंदिर में किया गया। परंतु विवाह के लिखित दस्तावेज महिला आरोपी द्वारा स्वयं के पास रख लिये। विवाह के एक माह तक आरोपी दुल्हन फरियादी के छोटे भाई के साथ रही व 4 अगस्त को बहाना बनाकर घर से भाग गई। जिसके बाद फरियादी द्वारा चारों आरोपियो के विरूद्द थाने में शिकायत किये जाने पर केस दर्ज किया गया।

स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन में अपने मुख्विर तंत्र को सक्रिय किया तथा 5 अगस्त शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर लूटेरी दुल्हन को कहीं जाने की फिराक में रेल्वे स्टेशन पर नागदा पर टीम बनाकर तत्काल मौके पर पहुंच कर लूटेरी दुल्हन पकड़ लिया। जिसे पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया आरोपिया (लूटेरी दुल्हन) से पूछताछ करते आरोपिया द्वारा अपराध किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपिया द्वारा धोडा धडी से प्राप्त की गयी राशि खर्च किया जाना बताया गया। जिसके बाद आरोपिया को वि धिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी महिला से उसके अन्य साथीगण के सबंध में पूछताछ की जा रही है। शादी के नाम साजिश रखकर धोखाधड़ी करने के मामले को उजागर करने में उ.नि. एम.एस नागर, आर. आरक्षक आकाश यादव संजय सिह रणवीर सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र में और भी अनेक परिवार शादी के नाम पर लु टेरी गैंग के शिकार हुए हैं। जिन्होंने संकोच के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

Next Post

कॉलोनाइजर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

Fri Aug 5 , 2022
ट्रैन से कटकर आत्महत्या की आशंका देवास, अग्निपथ। शहर के एक कॉलोनाइजर व एम्पोरियम दुकान संचालक का शव मोतीबंगला क्षेत्र के सदाशिव नगर के पीछे रेलवे लाइन पर मिला। उसकी ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार […]