लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों से की धोखाधड़ी

धोखाधड़ी करने वाले संचालक-मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। लोगों को लोन दिलाने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एसके असोसिएट के संचालक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोलरुम के सामने नवकार का पलेक्स में एसके असोसिएट का ऑफिस बना हुआ है। जिसके संचालक अभिमन्युसिंह और मैनेजर राहुल जोशी है। दोनों जरुरतमंद लोगों को बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर 35 सौ रुपये जमा करते है।

पिछले कुछ महिनों ने कई लाखों से लोन के नाम पर 35 सौ रुपये जमा कराये गये, लेकिन किसी को भी कर्ज नहीं दिलाया गया। शनिवार को 8 से 10 लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने जांच के बाद अंकित पिता रामस्वरुप मालवीय निवासी मंयक परिसर पंवासा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420, 406 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

शिकायतकर्ता का कहना था कि उसे प्लाट खरीदने के लिये 3 लाख की आवश्यकता थी, जिसके चलते जून माह में वह बैंकों से जानकारी ले रहा था। उसी दौरान राहुल से मुलाकत हुई, जिसने कर्ज दिलाने की बात कहीं और अपने ऑफिस ले गया। जहां उससे अभिमन्यु ने कुछ दिन में ही लोन की राशि खाते में आने की बात कहीं। लेकिन 2 माह बाद भी कर्ज नहीं मिल पाया। उसने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि कई लोगों से ऐसे ही पैसे लिये गये है और अब तक कर्ज नहीं दिलाया गया है।

Next Post

नपा अध्यक्ष चुनाव : महिदपुर में किसी भी करवट बैठ सकता है ऊंट

Mon Aug 8 , 2022
भाजपा-कांग्रेस दोनों ओर टूट का खतरा, सिर्फ एक वोट का अंतर महिदपुर, (विजय चौधरी) अग्निपथ। नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 10 अगस्त को होने वाले चुनाव की ओर भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के साथ साथ आम लोगों की भी निगाहें लगी हुई है। 18 पार्षदों वाली […]