सीमेंट के ट्राले ने सांची पार्लर संचालक को रौंदा

उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर थाना क्षेत्र में मंगल नगर के पास अग्रसेन नगर में रहने वाले 42 साल उम्र के एक शख्स की रविवार रात सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना फ्रीगंज में जिरो प्वाइंट ओवर ब्रिज के नजदीक हुई। रात करीब सवा ग्यारह बजे सीमेंट से भरे एक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद डाला, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

फ्रीगंज क्षेत्र में मक्सीरोड़ जिरो प्वाईंट ब्रिज के पास हादसे में मारे गए शख्स का नाम कमलसिंह पिता कैदारसिंह सिकरवार उम्र 42 साल है। रविवार रात करीब 11.15 बजे जीरो प्वाइंट ओवर ब्रिज के पास सीमेंट से भरे एक ट्राले ने कमलसिंह सिकरवार को अपनी चपेट में ले लिया है। कमलसिंह सिकरवार का माधवनगर अस्पताल के कार्नर पर सांची पार्लर है, वह फाच्र्यून फायनेंस कंपनी के लिए भी काम करता था।

अग्रसेन नगर निवासी कमलसिंह सिकरवार रात में एक रिश्तेदार को सेंटपॉल स्कूल क्षेत्र में छोडक़र जिरो प्वाइंट ब्रिज के रास्ते मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौट रहा था। ब्रिज से ठीक नीचे तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्राले में सीमेंट भरी हुई थी, जो संभत: फ्रीगंज क्षेत्र में ही कहीं खाली होना थी। दुर्घटना के तत्काल बाद चालक ट्राले को माधवनगर थाने ले गया और यहां सरेंडर कर दिया।

कमलसिंह सिकरवार के परिवार में 12, 10 और 8 साल के तीन बच्चें है, इनमें 2 बालिका और एक बालक है। अमूमन फ्रीगंज क्षेत्र में किसी तरह के भारी वाहन रात के समय में भी प्रवेश नहीं करते है। जब किसी ट्रक को अनलोड होना होता है तभी वह इस क्षेत्र में आता है। मक्सीरोड़ का जिरो प्वाईंट ओवर ब्रिज वैसे भी जिस तरीके से बनाया गया था, वहां छुटपुट सडक़ दुर्घटनाएं तो दिनभर ही होती रहती है लेकिन कभी किसी की मौत नहीं हुई। ब्रिज बनने के बाद संभवत: इस क्षेत्र में यह पहली मौत है।

Next Post

नकली अनुबंध पर कराते थे ट्रक फायनेंस, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर पुलिस ने नकली आधार कार्ड और नकली अनुबंध पत्र के जरिए माध्यम से ट्रकों को फाइनेंस करवा कर बेचने से जुड़े मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी पूर्व में पकड़े जा चुके है जबकि 2 अभी फरार है। आरोपियों की गैंग […]