महाकालेश्वर मंदिर कर्मचारियों को पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बना सिरदर्द

महाकालेश्वर मंदिर shikhar

दूसरी शिफ्ट कर्मचारियों की जगह सभी का मांगा जा रहा

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जब भी कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता आता है तो मंदिर कर्मचारियों सहित प्रायवेट कंपनी के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन मांगा जाता है। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हो रहा है। इसको देखते हुए फिर से पुलिस वेरिफिकेशन मांगा गया है। लेकिन प्रधानमंत्री का आगमन शाम 5.30 होना है। ऐसे में दूसरी शिफ्ट के मंदिर कर्मचारियों और केएसएस कंपनी के कर्मचारियों का वेरिफिकेशन मांगा जाना चाहिए लेकिन सभी से इसकी मांग की गई है।

महाकालेश्वर मंदिर के सभी 330 कर्मचारियों से पुलिस वेरिफिकेशन मांगा जा रहा है। लगभग आधे कर्मचारियों ने किसी तरह से फार्म आदि भरकर मंदिर की आईटी शाखा में जमा कर दिये हैं। बाकी बचे कर्मचारी भी शीघ्र ही अपना वेरिफिकेशन फार्म जमा कर देंगे। दो दिन का समय उनके लिए नियत किया गया है। लेकिन उन केएसएस कर्मचारियों का क्या जिनको महाकाल थाने जाकर अपना वेरिफिकेशन लाना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि चार पांच दिन से प्रायवेट कर्मचारी यहां पर जाकर अपना वेरिफिकेशन करवाने के लिए प्रयासरत हैं। किसी का बन गया है तो कोई अभी भी अटका पड़ा है। जानकारी में आया है कि केएसएस मैनेजमेंट ने गुरुवार तक का समय उनको सभी को वेरिफिकेशन करवाने के लिए ताकीद किया था। अन्यथा उनका वेतन रोकने को कहा गया था।

ज्ञात रहे कि केएसएस कंपनी मंदिर में सफाई और सिक्यूरिटी का ठेका संभाले हुए है। जिसमें 365 कर्मचारी कार्यरत हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मांगा था

विगत जुलाई -2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन महाकालेश्वर मंदिर हुआ था। इस दौरान भी मंदिर कर्मचारियों, केएसएस कर्मचारियों, पंडे पुजारियों का पुलिस वेरिफिकेशन मांगा गया था। उस दौरान भी कर्मचारियों ने किसी तरह से अपना फार्म भरकर मंदिर प्रबंध समिति को सौंपा था। लेकिन इस बार फिर से सभी का पुलिस वेरिफिकेशन मांगा गया है।

पहली शिफ्ट का वेरिफिकेशन क्यों मांग रहे

प्रधानमंत्री मोदी का आगमन शेड्यूल शाम 5.30 बजे का तय है। ऐसे में मंदिर कर्मचारियों की दूसरी शिफ्ट शुरू रहती है। दूसरी शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों का ही वेरिफिकेशन मांगा जाना चाहिए। लेकिन राष्ट्रीय स्तर के नेता के आगमन के दौरान ताबड़तोड़ कार्रवाई में इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता। वैसे भी जिला प्रशासन से मंदिर प्रबंध समिति को जो निर्देश मिल रहे हैं, उस पर अमल किया जा रहा है।

Next Post

चार बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला

Thu Sep 29 , 2022
पत्नी को छोडऩे आया था घायल, 4 की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी को मायके छोडऩे आए युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ माह पहले युवक और बदमाशों के बीच विवाद हुआ था। […]