झाबुआ जिले के निकायों में भाजपा की बड़ी जीत

झाबुआ, अग्निपथ। नगरीय निकाय निर्वाचन नगरपालिका झाबुआ, नगर परिषद राणापुर, थांदला एवं पेटलावद के परिणाम घोषित कर आज प्रमाण पत्र विजयी उम्मीदवार को प्रदान कर दिये गये है। निर्वाचन प्रेक्षक महेशचन्द्र चौधरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, जिला अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

प्रात: 9 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में नगरपालिका झाबुआ के 18 वार्डो की ईव्हीएम मशीन सील बंद स्ट्रांग रूम को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन के समक्ष खोला गया।

मतगणना के लिए दो कक्ष बनाये गये थे। जिसमें रिटर्निंग अधिकारी एवं गणना प्रभारी, गणना सहायक को गणना की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसे समय पर पूरा किया गया किसी भी प्रकार वाद-विवाद या असंतोष नहीं पाया गया।

नगरपालिका परिषद झाबुआ में कुल 18 वार्ड में निर्वाचन मतगणना आज सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 09 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कॉग्रेस के 7 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 2 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हे प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

नगर परिषद राणापुर में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना आज सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 10 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कॉग्रेस के 4 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 1 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हे प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

नगर परिषद थांदला में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना आज सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 8 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कॉग्रेस के 3 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 4 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हे प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

नगर परिषद पेटलावद में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना आज सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 7 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कॉग्रेस के 1 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 7 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हे प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

नगर परिषद झाबुआ के वार्ड क्रमांक जीते हुए प्रत्याशी

1. रेखा शर्मा भाजपा
2. अब्दुल करीम कांग्रेस
3. शाहिन कुरेशी कांग्रेश
4. कविता राठौर भाजपा
5. घनश्याम भाटी निर्दलीय
6. अनिला बेस निर्दलीय
7. रशीद कुरेशी कांग्रेश
8. विजय चौहान भाजपा
9. लाखन सोलंकी भाजपा
10. महेंद्र तिवारी भाजपा
11. धूमा डामोर
12. विनय भाबोर कांग्रेश
13. बसंती धन सिंह बारिया भाजपा
14. कविता शैलेंद्र भाजपा
15. शीला मकवाना कॉन्ग्रेस
16. पर्वत मकवाना भाजपा
17. मालू डामोर कांग्रेस
18. नरेंद्र राठौडऱीया भाजपा।

थांदला – जीते हुए उम्मीदवारों की सूची

वार्ड क्रमांक 1 श्रीमती धापू वसुनिया (भाजपा)
वार्ड क्रमांक 2 पंकज राठौड़ (भाजपा)
वार्ड क्रमांक 3 श्रीमती लीला डामोर (भाजपा)
वार्ड क्रमांक 4 जितेंद्र मोरिया (कन्नू) (भाजपा)
वार्ड क्रमांक 5 समर्थ उपाध्याय ( भाजपा)
वार्ड क्रमांक 6 में श्रीमति माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद(भाजपा)
वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती ज्योति जितेंद्र राठौर (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 8 निखिल जैन (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 9 राजू धानक ( निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 10 संदीप डामोर (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती भूमिका आशीष सोनी (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 12 जगदीश प्रजापत (भाजपा)
वार्ड क्रमांक 13 नसीम फरजमान पठान (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 14 श्रीमती लक्ष्मी सुनील पाण्दा (भाजपा) वार्ड क्रमांक 15 श्रीमती वंदना सुधीर

पेटलावद में 7 बीजेपी और 7 निर्दलीय और 1 कांग्रेस

वार्ड 1 में मुकेश परमार निर्दलीय विजेता
वार्ड 2 में इंद्रा मुकेश पडिय़ार निर्दलीय विजय
वार्ड 3 में कन्नाबाई मेड़ा निर्दलीय
वार्ड 4 में कांग्रेस दिनेश पडिय़ार
वार्ड 5 में चांदनी निमजा विजय निर्दलीय
वार्ड 6 में गोतम गेहलोत बीजेपी
वार्ड 7 में ललिता गामड़ बीजेपी
वार्ड 8 में ममता धानक निर्दलीय
वार्ड 9 में अनुपम भंडारी निर्दलीय
वार्ड 10 में संजय चाणोदिया बीजेपी
वार्ड 11 में किरण संजय कहार बीजेपी विजय
वार्ड 12 में रेखा पटवा बीजेपी
वार्ड 13 जमना भूरालाल बीजेपी
वार्ड 14 से हंसा राठौड़ बीजेपी
वार्ड 15 से राजू मेड़ा निर्दलीय।

राणापुर में भाजपा 10, कांग्रेस 4 निर्दलीय 1

वार्ड क्रमांक 1 से दीपमाला नलवाया भाजपा
वार्ड क्रमांक 2 से धन्नालाल गहलोद कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 3 से मुजम्मिल बक्श कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 4 से भावना मांगीलाल भाजपा
वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती वर्षा सुरेश पंचाल भाजपा
वार्ड क्रमांक 6 से कन्हैयालाल गोविंद प्रजापत भाजपा
वार्ड क्रमांक 7 से रोनक ओमप्रकाश सोनी भाजपा
वार्ड क्रमांक 8 से प्रियंका आशीष राठौड़ भाजपा
वार्ड क्रमांक 9 से लोकेंद्र नारायण परिहार भाजपा
वार्ड क्रमांक 10 से रीना मनीष सकलेचा भाजपा
वार्ड क्रमांक 11 से नितिन राठौड़ भाजपा
वार्ड क्रमांक 12 से सुरेश वागुल निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती गायत्री रितेश राठौर भाजपा
वार्ड क्रमांक 14 से दिलीप डामोर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 15 से श्रीमती हुमली कांग्रेस।

Next Post

कांग्रेस का कमजोर नेतृत्व, भाजपा बनी सिर मोर

Fri Sep 30 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। बीते 20 दिनों से जिले के चार निकायों में चली आ रही चुनावी जंग के नतीजे आज चंद मिनटों में सामने आ गए। चारो निकायों में कुछ परिणाम चोकाने वाले सामने आए वही इन चुनावों ने कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की पोल खोल दी। जिले के पेटलावद में […]