थांदला नगर परिषद: भाजपा का कब्जा, लक्ष्मी पणदा बनी अध्यक्ष

झाबुआ, अग्निपथ। स्थानीय निकाय चुनावों में पार्षद चुनाव के बाद हो रहे अध्यक्ष,उपाध्यक्ष चुनावो में झाबुआ, नगरपालिका, पेटलावद नगर परिषद के बाद थांदला में मिली जीत से भाजपा में जबरदस्त खुशी का माहोल हे।
पांच दिवसीय दीपोत्सव से पूर्व जिले में संपन्न हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के क्रम में मंगलवार को थांदला नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव साप्ताहिक हाट बाजार के दिन होने से से हाट बाजार त्यहारिया हाट होने के बाद भी सामान्य सा हाट दिखाई दे रहा था।

नगर परिषद कर्यालय के बाहर स्थानीय लोगो के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। चुनाव संपन्न करवाने हेतु नगर परिषद कार्यालय पुलिस छावनी बना दिया गया था। सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल भाना की मौजूदगी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए।

भाजपा को 9 कांग्रेस को मिले 6 वोट

15 पार्षदों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के तीन, भाजपा के 8 ओर 4 निर्दलीय पार्षद है। भाजपा की ओर से वार्ड 14 की पार्षद लक्ष्मी पणदा को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया तो कांग्रेस की ओर से वार्ड 15 की पार्षद वंदना भाभर को अधिकृत किया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आए परिणामों में भाजपा की लक्ष्मी पणदा को कुल 15 मत में से 9 मिले जबकि कांग्रेस की वंदना भाभर को 6 मत मिले। तय हे कांग्रेस के पास 3 पार्षद होते हुए भी तोड़ फोड़ की गई जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को 3 वोट अधिक प्राप्त हुए।

पंकज ने खिलाया कमल

उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। वार्ड 2 से पंकज जागीरदार और वार्ड 9 से निर्दलीय राजू धानक ने अपने नाम निर्देशन जमा किए थे। भाजपा को उम्मीद थी की अंतिम समय में राजू धानक अपना नाम वापस कर लेगा और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा किंतु ऐसा नहीं हुआ और राजू धानक डटे रहे। आए चुनाव परिणाम में पंकज जागीरदार को कुल 15 में 12 मत प्राप्त हुए जबकि राजू को मात्र 3 मत ही मिल पाए। जीत के पश्चात भाजपाइयों ने जश्न मनाते हुए ढोल ढमाको के साथ नगर विजय जुलूस निकाल। जुलूस में प्रदेश अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिह भाभर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, हरिनारायण यादव, चुनाव प्रभारी सत्येंद्र यादव सहित सभी वार्डो से विजयी हुए पार्षद शामिल थे।

Next Post

महाकाल की पार्किंग में एक करोड़ का खेल

Wed Oct 19 , 2022
लोकायुक्त ने शुरू की जांच, दो आईएएस सहित 15 अधिकारियों को नोटिस उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत बनाए गए पार्किंग में ठेकेदार कंपनी को एक करोड़ रूपए का लाभ पहुंचाए जाने की शिकायत के मामले में लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त की तरफ […]