पीएम आवास योजना में चमका देवास: देश में दूसरा स्थान, कमिश्नर राजकोट में सम्मानित

देवास, अग्निपथ। प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के तहत बेहतर कार्य करने वाले निगमों में देवास नगर निगम को देश में दूसरा स्थान मिला है। राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। देश में पहले स्थान पर आगरा रहा।

दरअसल देवास नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक निर्धारित लक्ष्य मिला था। जिसे 150 दिन में पूरा करके देना था, देवास नगर निगम द्वारा इसे एक चैलेंज के रूप में लिया। जिसमें आवासीय मकान की किश्त डलवाने से लेकर ग्रह प्रवेश तक के बिंदु शामिल थे।

जिसे नगर निगम ने बेहतर तरीके से समय सीमा में पूरा करवाया और लक्ष्य प्राप्त किया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अवॉर्ड- 2021 से देवास नगर निगम को दूसरा स्थान प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। भारत सरकार द्वारा देवास नगर निगम को उत्कृष्ट कार्य के लिए फिर एक बार और पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर नगर निगम परिवार द्वारा हर्ष मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल सभापति रवि जैन एवं आयुक्त श्री चौहान ने नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा मेहनत और लगन से कार्य करने पर हमने यह सफलता हासिल की है।

Next Post

इंस्टाग्राम पर बने बॉयफ्रेंड के बुलाने पर भागी थीं चार छात्राएं; 24 घंटे में बरामद

Thu Oct 20 , 2022
पुलिस को मोबाइल से मिला सुराग, प्रेमी भी धराए उज्जैन, अग्निपथ। लोति स्कूल से भागी चारों नाबालिग छात्राओं को नीलगंगा पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला है। वह एक माह पहले इंस्टाग्राम पर बने बायफ्रेंड से मिलने के लिए भागी थी। पुलिस ने छात्राओं को उनके सोशल मीडिया अकाउंट […]