इंदौर में चले पत्थर:मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव, 12 से ज्यादा घायल, विरोध में वहीं धरना

इंदौर। जिले में हिंदू संगठन की रैली पर पथराव की जानकारी आई है। घटना गौतमपुरा के चांदनखेड़ी में हुई है। यहां मंगलवार दोपहर 1 बजे संगठन द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने रैली निकाली जा रही थी। बाइक से निकले लोगों को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा है कि पत्थरबाजों पर रासुका लगाई जाएगी।

मालूम रहे कि इसी तरह की घटना 25 दिसंबर शुक्रवार को उज्जैन में सामने आई थी। वहां भी बेगमबाग क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए निकले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की रैली पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।

दोपहर करीब एक बजे कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर में पत्थर बरसने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात था। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में रैली पर पथराव करते हुए डंडे बरसाए गए। सूचना मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी लेकर बड़े अफसर पहुंच गए हैं। 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र बोले जिस घर से पत्थर निकलेंगे वहां के पत्थर निकालेंगे

Next Post

उज्जैन उपद्रव में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र का बड़ा बयान- जिस घर से पत्थर आएंगे वहीं से पत्थर निकाले जाएंगे

Tue Dec 29 , 2020
उज्जैन। अयोध्या राम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने निकले उज्जैन में हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर हुए पथराव के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि जिस घर से पत्थर आएंगे वहीं […]