खबर का असरः खेल मैदान से सीएम राइज स्कूल का ग्रहण हटा

नक्शे में फेर बदल के संकेत

बडऩगर, अग्निपथ। नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सीएम राइस स्कूल में परिवर्तित करने से शहर के एकमात्र खेल मैदान, पर्यावरण, इमारत , जिम आदि पर लगने वाला ग्रहण फिलहाल हटता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि विरोध के स्वर उठने पर नए स्कूल निर्माण के नक्शे में बदलाव किया जा सकता है।

दरअसल, प्रदेशभर में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकार सीएम राइज स्कूल बनाने जा रही है। यहां अध्ययन से संबंधित कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। शहर में भी शासकीय उत्कृष्ट उमावि को सीएम राइस स्कूल में बदलने की तैयारी की जा रही है। इसके चलते यहां नया भवन व अन्य चीजों का निर्माण किया जाना था।

दैनिक अग्निपथ
दैनिक अग्निपथ में 10 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर

निर्माण को लेकर सामने आए नक्शे के मुताबिक स्कूल परिसर में स्थित शहर के एकमात्र खेल मैदान, स्कूल का ऐतिहासिक भवन व कई पेड़ों के खत्म होने की आशंका दिखाई दी। जिसके बाद शहर के खेल प्रेमियों, जागरूक जन ने समिति बनाकर कदम बढाया था व इन्हे बचाने की मांग की थी। शहर की एक धरोहर खत्म होने को लेकर दैनिक अग्निपथ ने भी प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। इसके बाद नक्शे में फेरबदल की उठने लगी और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी शहरवासियों ने दी थी। बताया जा रहा है कि उन मांगों में से काफी मांगे मंजूर होती नजर आ रही है।

अधिकारियों से ये मिला भरोसा

निर्माण एजेंसी पुलिस हाउसिंग के अनुविभागीय अधिकारी वी. जादौन ने खेलप्रेमियों की आशंका का निवारण करते हुए खिलाडिय़ों को आश्वस्त किया कि सीएम राईस स्कूल भवन बनने पर भी खेल मैदान बरकरार रहेगा। साथ ही ऐतिहासिक स्कूल भवन को भी नहीं तोड़ा जा रहा है। यही नहीं निर्माण करवाने वाली कम्पनी के प्रतिनिधि संदीप सोलंकी ने निर्माण कार्य चलने के दौरान भी प्रात: घूमने वालो के लिए मैदान पर आंशिक सुविधा तथा ओपन जिम उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया है।

बताया जा रहा है की नक्शे में तब्दीली कर पेड़, इमारत, जीम को बचाया जा रहा है। जिससे कुछ ही भाग व पेड़ प्रभावित होंगे। इधर अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह ने भी खेलप्रेमियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बडऩगर की खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए कजलाना के खेल स्टेडियम को भी व्यवस्थित किया जावेगा।

माना आभार

खेल मैदान व ऐतिहासिक भवन को बचाने के लिए आवाज उठाने वाले युवाओ और खेल संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बडऩगर को सीएम राईज स्कूल की सौगात प्रदान करने के लिए आभार माना है। साथ ही बडऩगर की खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए खेल मैदान बनाये जाने का निवेदन किया।

Next Post

बयानों से मुकरी पीडि़ता और गवाह, डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषी को 20 साल की कैद

Thu Nov 10 , 2022
धार, अग्निपथ। नाबालिग से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि कोर्ट में पीडि़ता और गवाह में उसके मां-बाप के बयान बदलने के बाद भी कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। पॉक्सो […]