भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी 28 को इंदौर में, उज्जैन में 30 को सभा

इंदौर/उज्जैन अग्निपथ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को आ जाएगी। छह जिलों में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। यात्रा कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। तारीखों में बदलाव के चलते अब ये यात्रा 28 नवंबर को इंदौर में पहुंचेगी। यहां वे राजबाड़ा और बड़ा गणपति मंदिर तक जाएंगे। उज्जैन में सभा 30 नवंबर को होगी, स्थान भी तय हो गया है। इसके बाद राहुल गांधी खालसा कॉलेज में नाइट स्टे करेंगे। खास बात यह है कि इसके बाद इंदौर आने पर 29 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा और फिर 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी।

कैसा है राहुल गांधी की यात्रा का रूट

  • 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में इंटर करेगी। राहुल गांधी गीता टेक्सटाइल के पास, बोदरली,बुरहानपुर सीतापुर में नाइट स्टे करेंगे। 21 और 22 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।
  • 23 नवंबर- सुबह शुरुआत – 6 बजे बोदरली बस स्टैंड से। ब्रेक – सुबह 10 बजे सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, जैनाबाद फाटा, बुरहानपुर। शाम 4 बजे यात्रा शुरु होगी। शाम का ब्रेक – 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर। नाइट स्टे – इंजीनियरिंग कॉलेज, झिरी।
  • 24 नवंबर- सुबह 6 बजे निंबोला बस स्टैंड से शुरुआत। ब्रेक – सुबह 10 बजे असीरगढ़, बुरहानपुर जिला। लंच – बोरगांव सरहद। शाम शुरुआत – 4 बजे रनवे होटल से। शाम का ब्रेक – 7 बजे कुमाठी गांव, खंडवा। नाइट स्टे – रुस्तमपुर, खंडवा।
  • 25 नवंबर- शुरुआत – सुबह 6 बजे गुप्तेश्वर मंदिर, रुस्तमपुर से। ब्रेक – सुबह 10 बजे छेगांव माखन, खंडवा। शाम शुरुआत – 4 बजे छेगांव स्टेडियम से। शाम का ब्रेक – 7 बजे देशगांव, खडंवा। नाइट स्टे – खेरदा, खरगोन।
  • 26 नवंबर- सुबह शुरुआत – 6 बजे खेरदा। ब्रेक – सुबह 10 बजे भानबरद, हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने। शाम शुरुआत – 4 बजे यात्रा यहीं से शुरू होगी। शाम का ब्रेक – 7 बजे बस स्टैंड सनावद, खरगोन। नाइट स्टे – मोटक्का गांव।
  • 27 नवंबर- सुबह शुरुआत – 6 बजे मोटक्का गांव। ब्रेक – सुबह 10.30 बजे मनिहार, खरगोन। शाम शुरुआत – 4 बजे उमरिया चौकी, खरगोन। शाम का ब्रेक – 5.30 बजे मैयापुर धाम, बलवाड़ा। शाम – 6.30 बजे अंबेडर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नाइट स्टे – दशहरा मैदान ग्राउंड, महू।
  • 28 नवंबर – सुबह शुरुआत – दशहरा मैदान ग्राउंड। सुबह ब्रेक – 10 बजे ए सिनेमा, राउ। शाम शुरुआत – 4 बजे ए सिनेमा। शाम ब्रेक – 7 बजे राजबाड़ा। नाइट स्टे- खालसा स्टेडियम। 29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा
  • 30 नवंबर- सुबह शुरुआत – सुबह 6 बजे बड़ा गणपति चौराहा। सुबह ब्रेक – 10 बजे उज्जैन जैन के सामने। शाम शुरुआत – 4 बजे यहीं से शुरू होगी। शाम ब्रेक – 7 बजे तराना गांव। नाइट स्टे – सांवेर।
  • 1 दिसंबर- सुबह शुरुआत – सुबह 6 बजे कैंप साइड। सुबह ब्रेक – 10 बजे यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी, निनोरा। शाम – 4 बजे पब्लिक मीटिंग सामाजिक न्याय परिसर। नाइट स्टे – श्री गुरु संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उज्जैन।
  • 2 दिसंबर- सुबह शुरुआत – सुबह 6 बजे आरडी मेडिकल कॉलेज। सुबह ब्रेक – 10 बजे नजरपुर गांव। शाम शुरुआत – 4 बजे बस स्टैंड घट्टिया। ग्राम ब्रेक – घोसला फाटा, रुपाखेड़ी जोडऩाइट स्टे – स्काईलार्क प्रोटीन फैक्टरी परिसर, जहांनारा गांव।
  • 3 दिसंबर – सुबह शुरुआत – 6 बजे कैंप साइट। सुबह ब्रेक – 10 बजे सुमरा खेड़ी जोड़, तनोदिया गांव के पास। शाम की शुरुआत – 4 बजे यात्रा यहीं से शुरू होगी। शाम ब्रेक – 7 बजे आगर छावनी चौराहा। नाइट स्टे – काशी बरदिया 4 दिसंबर।
  • 4 दिसंबर- सुबह शुरुआत – 6 बजे बस स्टॉप, महुदिया, आगर से। सुबह का ब्रेक – 10.30 बजे अमला, शिवाय होटल के सामने। शाम की शुरुआत – 4 बजे जैन मंदिर सुसनेर। शाम का ब्रेक – 7 बजे मंगेशपुर चौराहा। नाइट स्टे – अनपूर्णा ढाबा के पास लाला खेड़ी।
  • 5 दिसंबर- सुबह शुरुआत – 6 बजे कैंपस साइट से। सुबह का ब्रेक – 10 बजे गल्र्स हॉस्टल के पास, सोयतकलां, आगर। शाम की शुरुआत – 4 बजे से इसी स्थान से। शाम का ब्रेक – 7 बजे पिपलेश्वर बालंजी मंदिर, डोंगरगांव। नाइट स्टे – राजस्थान में प्रवेश हो जाएगा।

Next Post

कालिदास समारोह के प्रमाण पत्र अंग्रेजी में

Mon Nov 14 , 2022
विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य सचिन दवे ने कहा-कालिदास की धरती पर संस्कृत का अपमान उज्जैन,अग्निपथ। अखिल भारतीय कालिदास समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बांटे गए प्रमाण पत्र अंग्रेजी में प्रकाशित होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। नगर के प्रबुद्धजन इसे संस्कृत का अपमान बता रहे […]