धार नगर पालिका के वार्ड आरक्षण में बड़ा उलटफेर एससी के लिए आरक्षित वार्ड 26 अब ओबीसी महिला

धार, अग्निपथ। नगर की सरकार को लेकर आरक्षण की प्रकिया शुरू हो चुकी है बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में पहले दिन धार शहर के वार्डो को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आरक्षण प्रक्रिया की शुरुआत की गई। एससी के लिए वार्ड 6 और 30 कर दिया गया है। इनमें वार्ड 30 महिला के लिए रिजर्व है। पूर्व में एससी के लिए वार्ड 26 था, जहां एससी वर्ग की 20.03 प्रतिशत आबादी है। लेकिन इस बार वार्ड 30 एससी के लिए रिजर्व हुआ है।

यहां एससी की 21 प्रतिशत आबादी है। इसलिए इसे एससी के लिए आरक्षित किया है। हालांकि इस पर पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा ने लिखित आपत्ति ली है। इसी तरह एसटी के लिए पांच वार्ड आरक्षित किया गए हैं। इनमें महिला के लिए 8, 27, 29 जबकि पुरुष के लिए 11 व 07 रिजर्व किए गए हैं।

आरक्षण प्रक्रिया में पूर्व में एस सी आरक्षित वार्ड 26 को मुक्त कर दिया गया है। जबकि अनारक्षित वार्ड 29 इस बार एसटी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। ओबीसी के लिए 7 सीट रिजर्व की गई है।इस बार 24 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर ओबीसी के खाते में 7 सीट आई है। इनमें 4 सीट ओबीसी महिला व 3 सीट सीट पुरुष के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें महिला के लिए वार्ड 5, 9, 26 व 21 आरक्षित हुआ है। जबकि 18, 23 व 28ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है।

नई आरक्षण व्यवस्था के तहत इस बार आरक्षित वार्ड 16 रहेंगे। इसमें सात एसआईटी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। जबकि 9 सीट मुक्त रहेगी, जिस पर कोई भी चुनाव लड़ सकता है। महिलाओं के लिए आरक्षित सीट वार्ड क्रमांक 1, 4, 12, 14, 16, 17, 19 व 22 हुई है। जबकि 2, 3, 10, 13, 15, 20, 24 व 25 मुक्त है, जहां कोई भी वर्ग चुनाव लड़ सकता है। आरक्षण की प्रक्रिया में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शिवहरे सहित कांग्रेस व भाजपा के लोग मौजूद हैं।

Next Post

3-4 घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा है हमलावर बंदर

Wed Nov 23 , 2022
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। विगत 2 माह से रुनीजा माधवपुरा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका हमलावर बंदर को लेकर क्षेत्र में व्याप्त दहशत का माहौल था। लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। इसको लेकर अग्निपथ में लोगों की समस्या को प्रकाशित करने पर बुधवार को वन बिाग […]