भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सुरेल से बडागांव तक पद यात्रा निकाली

नागदा, अग्निपथ। राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोडो पद यात्रा निकाली जा रही है आज नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी जी की यात्रा के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह जी गुर्जर के मार्गदर्शन में ग्राम सुरेल से बडागांव तक भारत जोडो पद यात्रा निकालकर क्षेत्र के 29 नवम्बर को भारत जोडो यात्रा के उज्जैन आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनता से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के आव्हान किया है।

यह बात पीसीसी सचिव अनोखीलाल सोलंकी ने ग्राम सुरेल से संदला, सण्डावदा होते हुए बडागांव तक निकाली गई यात्रा के दौरान कही। सोलंकी ने बताया कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किसान, गरीब, मजदुरों, आमजनता का शोषण हो रहा है बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रहा है वही किसानों के खाद, बीज की किमते आसमान छु रही है फसलों का उचित दाम नही मिला पा रहा है और महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसाई गैस एवं खाद्यान्न पदार्थो के भाव आसमान छु रहे है और देश और प्रदेश में भय, भुप एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश की अखण्डता एवं नवनिर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबुत करना होगा।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने कहा कि भाजपा झुठ बोलो झठ बोलो और जोर से बोलो की राजनीति करती है और जिस तरह से किसानों को गुमराह करती आई है कि उनकी फसलो का दुगना भाव उन्हे मिलेगा लेकिन आज हालत इतने बुरे है कि किसान को अपनी उपज का उत्पादन लागत भी नही मिल पा रही है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नही करती है केवल वही बोलती है जो वह पुरा करती है कांग्रेस ने वादा किया था मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेगे तो सरकार बनते ही कमलनाथ जी कर्जा माफ करने की शुरूआत की थी लेकिन बीच में ही कांग्रेस की सरकार गिर गई नही तो दो लाख रूपये तक का कर्जा सरकार किसानों का माफ कर चुकी होती।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा, ब्लॉक कांग्रेस नागदा ग्रामीण अध्यक्ष धारासिंह सुरेल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवीलाल चन्द्रवंशी, विरम गुर्जर आदि ने सभी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मदनसिंह संदला, नरेन्द्र पटेल, सरपंच प्रवीणसिंह सण्डावदा, मुकेश बोडाना, शांतिलाल चौधरी, मुकेश पायलट, विक्रमसिंह सोनगरा, हरपालसिंह सोनगरा, गोकुलसिंह, गुड्डू चौधरी, सरदार पहलवान, निर्भयराम चन्द्रवंशी, ईश्वर पाटीदार, मुकेश सोलंकी, सुरेन्द्रसिंह, प्रभुलाल बोडाना, जीवन पाटीदार ढोला, रतन चन्द्रवंशी, राजेन्द्रसिंह, रमेश चौधरी, दौलतराम डिन्डोर, भेरूपुरी गोस्वामी, चम्पालाल चौधरी, नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, राजेन्द्र धाकड, बाबू नागर, प्रकाश डाबी, नमित वनवट, वासूदेव पाटीदार, लोकेश पाटीदार, लक्ष्मणसिंह गुर्जर, नासिर खान, नरसिंह गुर्जर, कालूसिंह चावडा, रामप्रसाद परमार, अनिल बैरागी, अशोक पांचाल, संजयसिंह अर्जला, नरेन्द्रसिंह गोहिल, दिलीप गेहलोत, देवेन्द्रसिंह राठौर, राहुल बोडाना, नवराज बन्ना, भानुसिंह आदि बडी संख्या में कांग्रेसजन पदयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन युथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जीवन पाटीदार ने किया। आभार विक्रमंिसह माड साहब ने माना।

Next Post

14 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, 13 लाख से अधिक की डकैती

Thu Nov 24 , 2022
अमझेरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी धार, अग्निपथ। जिले के अमझेरा थाने के ग्राम सुल्तानपुर में चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले मंदिरों में हुई चोरी के बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अब सुल्तानपुर में बंदूक की […]