शहर विकास का अनूठा प्रयास: समस्या सुनी और मौके पर ही निदान

महापौर खुद अलग-अलग क्षेत्र में जाकर कर रहे हैं चर्चा, मंछामन कॉलोनी से श्रीगणेश

उज्जैन, अग्निपथ। शहर को नंबर वन बनाने के साथ इसके विकास हेतु वरिष्ठ नागरिकों सामाजिक संस्थाओं के मार्गदर्शन एवं सुझाव के माध्यम से शहर विकास की एक अनूठी योजना बनाई जा कर उसको मूर्त रूप दिया जाएगा शहर के विकास के साथ-साथ कालोनियों एवं बस्तियों में भी विकास कार्य किए जाएंगे।

इस अभियान की शुरुआत करते हुए शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल द्वारा श्री मंछामन गणेश नगर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर क्षेत्रीय समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किए। विकास समिति अध्यक्ष बीएल नामदेव उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी एसएन शर्मा, उपाध्यक्ष जे एन वर्मा आदि ने कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं की ओर महापौर का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रमुख समस्याएं उनके सम्मुख रखी।

शहर विकास की इस चर्चा में मुख्य रूप से एसएन शर्मा, बीएल नामदेव, जे एन वर्मा, महेश व्यास, एमजी मोयदे, अनिल शर्मा, गोकुल पुरोहित, अशोक शर्मा, अशोक पवार, केसी यादव, रवि बैरागी, डॉ उमेश शर्मा, खलीफा प्रजापत आदि ने भाग लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

रहवासियों द्वारा बताई गई प्रमुख समस्याएं

  • वाटिका की बाउंड्री वाल को आवारा पशुओं से पौधे के संरक्षण हेतु 3 फीट ऊंचा करना एवं वहां वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाना। र्
  • कॉलोनी स्थित बगीचे में स्थाई माली एवं सफाई कर्मचारी की नियुक्तिर्
  • श्री मंछामन गणेश द्वार का सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग कर उसे आकर्षक बनाया जाएर्
  • कॉलोनी के सभी गलियों में मार्गों पर कैमरे एवं पथ मकान नंबर दर्शाने हेतु पट्टीका लगाई जाएर्
  • कॉलोनी के पीछे नाले पर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएर्
  • कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर एवं फ्रेश सुलभ शौचालय का निर्माणर्
  • गणेश मंदिर स्थित बावड़ी का जीर्णोद्धार एवं बगीचे में वाचनालय में पुस्तकालय की स्थापना की जाएर्
  • कॉलोनी में आवारा पशुओं गाय एवं कुत्तों से राहत प्रदान की जाए

मौके पर ही महापौर ने दूर की कई समस्याएं

महापौर द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद कहा गया कि शहर के विकास की शुरुआत हम गणेश मंदिर से कर रहे हैं। इसलिए वाटिका के लिए माली एवं सफाई कर्मी की व्यवस्था तत्काल की जा रही है। वही सुलभ शौचालय बनाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी शीघ्र हल की जाएगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए 14 लाख की राशि भी आवंटित की जा रही है। मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता से किये जाने हेतु अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया।

Next Post

वीवीआईपी प्रोटोकॉल श्रद्धालु को सामान्य भक्तों के साथ लगना पड़ रहा लाइन में

Fri Nov 25 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर में अब सामान्य दर्शन से वीवीआईपी परेशान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महीनों तक सामान्य श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के निकट से दर्शन नहीं हो पाये थे। लेकिन विगत मंगलवार से प्रतिदिन इनको दर्शन करवाये जाने की जो व्यवस्था की गई है। उसकी लोग भूरी भूरी प्रशंसा […]