युवक की हत्या से मेले में हंगामा, शव ले जाकर की झूले में तोडफ़ोड़

नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार,तीन की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। कार्तिक मेले के एक झूले पर रात 10 बजे छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी। घटना से नाराज परिजनों व हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। उन्होंनेे मेले में शव ले जाकर झूले में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत किया। मामले में महाकाल पुलिस ने नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिर तार कर लिया,जबकि तीन अब भी फरार है।

आगर जिले की मास्टर कॉलोनी का दीपक उर्फ दीपू पिता लखन जादम मंगलवार रात रिश्तेदारों के साथ मेले गया था। इंदौर वाले खालिक के नाव झूले में झूलने के दौरान उसकी मौसेरी बहनों पर कुछ मनचले कमेंट करने लगे। दीपू के विरोध करने पर विवाद हो गया। इस पर दीपू के रिश्तेदार मेले की चौकी शिकायत करने पहुंचे।

इस दौरान दीपू को अकेला देख बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन बुधवार सुबह हिंदूवादी संगठन के साथ शव लेकर मेला पहुंचे और झूला स्थल पर तोडफ़ोड़ कर दी। हालांकि हंगामे के आसार देख एडीएम संतोष टैगोर प्रशासनिक अमले व सीएसपी ओपी मिश्रा मातहतों के साथ मेले में तैनात थे और काफी मशक्कत कर उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया किया।

ऐसे हुई दीपू की हत्या

झूले में छेड़छाड़ का पता चलते ही दीपू के परिजन ने मनचलों को पीटा और शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंच गए। इस पर मनचलों ने दोस्तों को कर दिया और अकेले रह गए दीपू से बहस करते हुए मेले के बाहर पुलिस चौकी तक आ गए। यहां दोस्तों के आते ही उन्होंने दीपू से मारपीट कर उसे चाकू मार दिया। दीपू के गिरते ही वह भाग गए। परिजन दीपू को घायल देख जिला अस्पताल ले गए,जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झूला मालिक भी बनेगा आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने सीसी टीवी कैमरा चेक किया। फूटेज में करीब 9 लोग दीपू से मारपीट करते नजर आए। पुलिस ने तुरंत ही जांसापुरा निवासी सलमान पिता यासिन हेला (21)जूना सोमवारिया के जिशान पिता सैफु हेला, उस्मान पिता शैरू हेला(18)उस्मान पिता शेरू (18) जूना सोमवारिया रिंग रोड़ के इरशाद पिता अनवर हेला (18) छोटी मस्जिद के पास रहने वाले सद्दाम पिता शब्बीर हैला (29) व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस झूला मालिक इंदौर के खालिक को भी आरोपी बना सकती है।

पुलिस पर लापरवाहीं का आरोप

परिजनों के अनुसार दीपू बुधवारिया क्षेत्र निवासी मौसी कांताबाई के यहां जन्मदिन के आयोजन में शामिल होने आया था, रात को वह 15 से 20 के साथ मेला देखने गया था। विवाद होने पर परिजन ने कार्तिक मेला चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखाने का कहकर वहां से ले गए इस बीच दीपू को अकेला देख हत्यारों ने उसे मार डाला ।

यह भी पढ़ेंः मृत युवक की अर्थी रखकर समाजजनों ने किया चक्का जाम

यह भी पढ़ेंः नगर निगम का कार्तिक मेला कलेक्टर ने बंद करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक की अर्थी रखकर चक्काजाम किया

Wed Dec 7 , 2022
हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, उज्जैन के कार्तिक मेले हुई थी दीपू जादम की हत्या आगर मालवा, अग्निपथ। उज्जैन के कार्तिक मेले में आगर के युवक दीपू जादम की हत्या से माली समाज व हिन्दूवादी संगठनों में रोष है। यहां उसकी अंत्येष्टि के पहले  बड़ौद रोड़ चौराहे पर दीपू […]

Breaking News