संत निरंकारी मिशन व नगर परिषद ने सयुक्त रूप से नदी सफाई अभियान चलाया

पेटलावद, अग्निपथ। स्वच्छ जल स्वच्छ कल की बात रखते हुए प्रोजेक्ट अमृत के तहत जल बचाने का संदेश देते हुए संत निरंकारी मिशन के द्वारा नगर में एक रैली निकाल कर नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही नगर की पंपावती नदी को शुद्वीकरण करने का अभियान नगर परिषद के साथ मिल कर किया गया।

संत निरंकारी मिशन के द्वारा मिशन की प्रमुख सद्गुरू सुदीक्षा जी के आव्हान पर 27 राज्यों में 11 हजार प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत पेटलावद मंडल व नगर परिषद पेटलावद के द्वारा पंपावती शुद्वीकरण के लिए अभियान चलाया गया। मिशन ने रैली निकाली जिसमें सेवकगण हाथों में तख्तीयां लेकर जल शुद्वीकरण का संदेश दे रहे थे और पंपावती शुद्वीकरण का आमंत्रण देते हुए चल रहे थे। श्रद्वांजली चैक पर भी रूक कर संदेश दिया गया और नागरिकों को जागरूक किया गया।

अस्तित्व के लिए लडती पंपावती

कभी कल कल की ध्वनी कर बारह मास बहने वाली पंपावती नदी एक गंदे और सूखे नाले में परिवर्तीत हो गई है। इस नदी के शुद्वीकरण और गहरीकरण की आस आमजन को वर्षो से है। संत निरंकारी मिशन की प्रथम पहल की आमजन ने सराहना की है। इसके आगे अब नगर परिषद को जन सहयोग से नदी गहरीकरण व शुद्वीकरण का आंदोलन चलाना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से नगर की नालियों का गंदा पानी नदी में आने से रोकना एवं नदी को साफ व स्वच्छ बनाने का लक्ष्य आवश्यक है।

साथी हाथ बढ़ाना

 

इस अभियान में नगर परिषद सीएमओ सहित कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही निरंकारी मिशन के सदस्यों ने भी सैकडों की संख्या में उपस्थित हो कर नदी के सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया। मिशन के सदस्यों द्वारा बताया गया कि यह अभियान 24 अप्रैल तक सतत चलेगा। सीएमओ आशा भंडारी ने भी उत्साहवर्धन के लिए सफाई अभियान में सहयोग दिया।

जल ही जीवन है

जल है तो कल है का परम वाक्य को अपना ध्येय बना कर मिशन व परिषद के सदस्यों ने सफाई अभियान को चलाया है। पंपावती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सतत प्रयासों की आवश्यकता है। जिसके लिए नगर परिषद व अन्य संस्थाओं के सहयोग की भी आवश्यकता है। जिसमें आज संत निरंकारी मिशन ने पहला कदम बढाया है। इस अभियान को सतत चलाने के लिए प्रयास किए जाना चाहिए।

इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के पेटलावद, करवड,मेघनगर व पिटोल के सभी सेवादार मौजूद रहे। आज रविवार को संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मीक गुरू बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती भी है। जिसके चलते स्वच्छ जल मिशन अभियान चलाया गया।

क्या कहा

आने वाले कल में जल की विकट समस्या होगी। जिसके लिए हमें हमारे जल स्त्रोतो को बचाना है और आने वाली समस्या का सामना करना है। इसलिए हमने इस मिशन को चुना है और स्वच्छ जल स्वच्छ कल हमारा उद्ेश्य है। बसंतीलाल निरंकारी,संत निरंकारी मिशन,सदस्य। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत पेटलावद नगर में अमृत महोत्सव के तहत पंपावती नदी का सफाई अभियान नगर परिषद व संत निरंकारी टीम के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें सभी ने बढचढ कर सहयोग दिया। आशा भंडारी,सीएमओ,नगर परिषद पेटलावद।

Next Post

मोबाइल फटने से किसान के चिथड़े उड़े, खेत पर हाईटेंशन लाइन के नीचे कमरे में चला रहा था फोन

Mon Feb 27 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। वर्तमान समय में मोबाईल बहुत आवश्यक है,लेकिन इसका लापरवाहीं से उपयोग घातक भी सिद्ध हो सकता है। सोमवार को बडऩगर में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां हाईटेंशन लाईन के नीचे बने कमरे में चार्जिंग पर लगे मोबाइल बात करने के दौरान फट गया,जिससे एक किसान के चिथड़े उड़ […]