जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के दोबारा वाइस प्रेसिडेंट बने हेमंत जैन

खाचरौद, अग्निपथ। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन सत्र 2023 -25 के पदाधिकारियों के चुनाव 26 मार्च को मुंबई में हुए। जिसमें मध्य प्रदेश रीजन से जैन सोशल ग्रुप खाचरौद मेन के हेमंत जैन पुन: निर्विरोध वाइस प्रेसिडेंट चुने गए। यह मध्य प्रदेश रीजन में पहला अवसर है जिसमे हेमंत जैन वर्ष 2013-14 में ग्रुप के सदस्य बने और 2014-15 में ग्रुप प्रेसिडेंट, वर्ष2015-16 में रीजन के ज्वाइंट सेक्रेट्री, वर्ष2016-17में रीजन सेक्रेटरी, वर्ष 2017-18 में रीजन वाइस प्रेसिडेंट, वर्ष 2018-19 में रीजन इलेक्ट चेयरमैन, वर्ष 2019 -21 में रीजन चेयरमैन, वर्ष 2021-23 में आईडी के लिए हुए संपन्न चुनाव में रीजन में सर्वाधिक मतों से जीत कर इंटरनेशनल डायरेक्टर बने और फेडरेशन में वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत किए गए।

वर्ष 2023 -25 के लिए भी इंटरनेशनल डायरेक्टर के चुनाव में निर्विरोध चुने जाने के बाद वर्ष 2023 -25 के सत्र के लिए संपन्न चुनाव में फेडरेशन प्रेसिडेंट अमिष डोषी ने अपनी टीम में मध्य प्रदेश रीजन से वाइस प्रेसिडेंट के लिए हेमंत जैन को शामिल किया। मध्य प्रदेश रीजन से ग्रुप सदस्य से लेकर ग्रुप प्रेसिडेंट, रीजन में सभी पदों पर लगातार रहते हुए रीजन चेयरमैन फेडरेशन में लगातार दो बार वाइस प्रेसिडेंट बनने का यह पहला कीर्तिमान है।

स्वागत किया

खाचरौद जैन सोशल ग्रुप से हेमंत जैन के फेडरेशन में पुन: वाइस प्रेसिडेंट बनने पर निवास स्थान पर जाकर ग्रुप अध्यक्ष राजेश कटारिया, ग्रुप के संरक्षक संतोष बरखेड़ावाला, दिलीप छाजेड़, पुर्वाध्यक्ष शांतिलाल मुणत, सुनील बडज़ात्या, विजय बरढिय़ा, रिजन केमेटी चेयरमेन मुकेश बुपक्या, सचिव चितरंजन मन्डोवरा, कोषाध्यक्ष विमल खेमसरा, नवीन अध्यक्ष धर्मेंद्र चंडालिया, सचिव सुज्ञान बरखेड़ावाला, कोषाध्यक्ष परेश नांदेचा, उपाध्यक्ष दिलीप दलाल ,सह सचिव हेमंत चोपड़ा, पीआरओ अमीत सिसोदीया, प्रदीप बरड़ीया, पवन नागदा , जितेन्द्र भटेवरा, अजय चन्डालीया, पारस भटेवरा, आशीष नवराज, गजेंद्र लुणावत, सुशील सेठिया आदी सदस्य ने पुष्प मालाओं से स्वागत कर शाल श्रीफल भेंट कर बधाई प्रेषित की।

Next Post

प्रशासन ने की थी जगदीश के पिस्टल लाइसेंस की अनुशंसा, रिमांड पर लिया

Wed Mar 29 , 2023
कोर्ट में बोला उषाराज देती थी 60 हजार रुपए महीना, मुंबई में मिली रिपुदमन की कार, देवास से पकड़ाया एक और सटोरिया उज्जैन,अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का डीपीएफ घोटाला उजागर होने के बाद आरोपियों के संबंध में प्रतिदिन सनसनीखेज जानकारी सामने आ रही है। अब पता चला कि कुछ समय […]