राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सेवा दल ने निकाली मशाल रैली

उज्जैन, अग्निपथ। केन्द्र सरकार और मोदी की तानाशाही के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके विरोध में पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

देशभर में कांग्रेस एवं सहयोगी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश व प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव के आदेश पर शहर एवं जिला कांग्रेस सेवादल, महिला सेवादल, यंग ब्रिगेड उज्जैन द्वारा स्थानीय स्तर पर टॉवर से शहीद पार्क तक कांग्रेस सेवादल की ओर से मशाल जुलूस’’ निकाला गया। रैली में शामिल पदाधिकारियों ने केंद्र की तानाशाही के विरोध में जमकर नारीबाजी की।

कांग्रेस सेवा दल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. चैनसिंह चौधरी एवं शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमे के नेतृत्व में यह मशाल रैली निकाली गई। टॉवर चौक से शहीद पार्क, मूंगी चौराहा, भतवाल टॉकिज चौराहा होते हुए यह रैली पुन: टॉवर चौक पहुंची। यहां पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदौर में हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रैली में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि भदौरिया, प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अरूण रोचवानी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनन्त नारायण मीणा, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजीतसिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, शहर महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लीला परिहार, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष हर्ष जैन, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता यादव, अंजू जाटवा, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रभानसिंह चंदेल, देवव्रत यादव, प्रवीण वशिष्ठ, शकुंतला मेहर, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराजसिंह चौहान, अमित शर्मा, गोपाल आंजना, सुनील सेन, राहुल चौधरी, अजयशंकर तिवारी, हेमंत पंवार, कुलदीप सुरावत, प्रीतेश शर्मा, अम्बर माथुर, राजेश चौहान, रजनीश जोशी, राजेश मेहर, योगांश शर्मा, राजाभाई आदि उपस्थित थे।

Next Post

निगम मेें 856 करोड़ का बजट पारित

Fri Mar 31 , 2023
नगर निगम बजट सत्र में हंगामा कार्यवाही आधा घंटा स्थगित उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम का बजट सत्र शुक्रवार को नगर निगम परिसर स्थित परिषद हाल में शुरू हुआ था। बजट पर चर्चा के बीच ही कांग्रेस पार्षद द्वारा कुछ कहने के दौरान भाजपा पार्षद ने आपत्ति ली। कुछ ही […]
नगर निगम