निगम मेें 856 करोड़ का बजट पारित

नगर निगम

नगर निगम बजट सत्र में हंगामा कार्यवाही आधा घंटा स्थगित

उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम का बजट सत्र शुक्रवार को नगर निगम परिसर स्थित परिषद हाल में शुरू हुआ था। बजट पर चर्चा के बीच ही कांग्रेस पार्षद द्वारा कुछ कहने के दौरान भाजपा पार्षद ने आपत्ति ली। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। हंगामे के बाद सभापति ने आधा घंटा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी। आधा घंटा बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद से कही गई बात के लिए माफी मांगने को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के एक पार्षद द्वारा माफी मांगने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी। महापौर मुकेश टटवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 का 856 करोड 15 लाख 80 हजार का बजट प्रस्ताव रखा गया।

नगर पालिक निगम का बजट पारित करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन सुबह 11 बजे से परिषद हॉल में शुरू हुआ था। बजट पर चर्चा शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने संबोधन दिया। इसी दौरान भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने पार्षद त्रिवेदी द्वारा कहे गए कुछ वाक्य को लेकर आपत्ति ली। बहस के बीच ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामे का दौर शुरू हो गया। हंगामा देख निगम सभापति कलावती यादव ने आधा घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

आधा घंटा बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने माया त्रिवेदी से उनके द्वारा कहे गए वाक्य पर माफी मांगने को कहा। पार्षद त्रिवेदी ने कहा मैने ऐसा कुछ नही कहा जिसके लिए माफी मांगू। कुछ देर हंगामे के बाद पार्षद गब्बर भाटी ने त्रिवेदी को ब्राह्मण होने और माँ समान होने पर उनके पैर छूकर मामला शांत किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो सकी।

बजट में समाहित आवश्यक मद

  • महापौर मद 750 लाख को कम कर 480 लाख किया जाकर प्रत्येक पार्षद को समान रूप से 5-5 लाख रुपये दिये गए है।
  • पार्षदों लिये बजट में प्रस्तावित 30-30 लाख तथा महापौर मद से 50 लाख रुपये की राशि एवं झोन समिति से 7-1 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी, इस प्रकार प्रत्येक पार्षद अपने-अपने वार्डो में 42 लाख के कार्य करवा सकेंगे।
  • निगम अध्यक्ष की मद 5 करोड़ को यथावत रखा गया है, 4 वार्डो में निगम निधि से नवीन सडक़ मुख्य मार्गो, आंतरिक सडक़ों हेतु। करोड़ एवं नाला-नाली के निर्माण हेतु 13 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • शहर के उद्यानों के विकास हेतु भी 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं।
  • श्री महाकालेश्वर सवारी मार्ग का चौडीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 50 लाख का प्रावधान किया गया हैं।
  • छत्रीचौक पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर फ्रुट मार्केट का निर्माण हेतु 50 लाख का प्रावधान प्रावधान किया गया हैं।
  • सभी 54 वार्डो में जन सहायता केन्द्र निर्माण हेतु 108 लाख का प्रावधान किया गया हैं।
  • शहर के गंदे पानी को साफ करने के लिये 1 करोड़ की लागत से संयंत्र की स्थापना की जावेगी ।
  • सेंटपॉल से अंकपात को जोडऩे हेतु रोड निर्माण हेतु 100 लाख का प्रावधान किया गया हैं।
  • महापौर चौपाटी निर्माण हेतु 100 लाख का प्रावधान किया गया हैं।

हमने शहर के विकास को ही केन्द्र बिन्दु मानकर यह बजट तैयार किया है, इसका प्रमाण यह है, कि मेने स्वयं ने अपनी निधि में दो करोड़ सत्तर लाख रुपये की कमी कर यह राशि शहर के समस्त 54 पार्षदों को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से पार्षद मद में आवंटित किये जाने की बजट में अनुशंसा की हैं।

– मुकेश टटवाल, महापौर

Next Post

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पत्रकार जीतेश सिंह का सम्मान

Fri Mar 31 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। सोसायटी फॉर प्रेस क्लब उज्जैन के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने एवं कल के आयोजन को लेकर समिति के सदस्य सोसायटी फार प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी साथियों के साथ शहर में बेहतर काम करने वाले मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दैनिक अग्निपथ के अपराध […]