पिता के साथ नाइंसाफी करने वालों को नहीं छोडूंगा, पूर्व सीएम के बेटे के छलके आंसू

दीपक जोशी बोले-बॉस ताली लेते हैं, गाली भी लेनी चाहिए

देवास, अग्निपथ। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी अब अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि शनिवार को भोपाल में वो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। दीपक जोशी कमलनाथ के निवास पर सादे कार्यक्रम में अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे।

शुक्रवार को देवास में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिता जी ने सुचिता की राजनीति की, लेकिन अब कथनी और करनी में अंतर है। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है।

पूर्व मंत्री भावुक भी हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि मेरे साथी डर के मारे मुझे नमस्कार भी नहीं करते। नमस्कार तो दूर, बात करने से पहले मुझे ऐसे देखते थे कि कोई उन्हें देख तो नहीं रहा है। वे बात करना भी चाहते थे, लेकिन कर नहीं पाते थे। डर के मारे वे नमस्कार भी नहीं कर पाते थे। मुझे कार्यक्रमों में तो बुलाया तक नहीं जाता था। इस कारण मैं किसी कार्यक्रम में जबरन घुसने की कोशिश भी नहीं करता।

बिना लेन-देन कोई काम नहीं होता

दीपक जोशी ने आरोप लगाया कि आज की तारीख में बिना लिए-दिए कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार की वैतरणी इतनी तेजी से बढ़ रही है, कि गरुण पुराण का एक चैप्टर जरूर जुड़ जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों को यह मिलेगा, इतना खाने वालों को यह मिलेगा।

दीपक जोशी ने कहा कि मेरे पिता के नाम देवास में यह तीन कमरों का मकान है, बाकि उनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। 20 बीघा जमीन मेरे दादा जी ने उन्हें दी थी, उन्होंने उसे 10-10 बीघा की कर दी, एक इंच इजाफा नहीं किया। मैंने भी अपनी 10 बीघा जमीन में एक इंच नहीं बढ़ाई। विधायक को जो मकान मिलता है, उसे ही लिया। आज मेरे पास चार पहिया वाहन तक नहीं है।

Next Post

सवारी मार्ग की दो सडक़ें बनेगी स्मार्ट

Fri May 5 , 2023
सांसद-मंत्री ने किया भूमि पूजन, सडक़ें चौड़ी कर मार्ग को सजाने की योजना उज्जैन, अग्निपथ। शहर में श्री महाकालेश्वर सवारी मार्ग की दो सडक़ों को स्मार्ट सडक़ के रूप में बनाने के काम का भूमिपूजन शुक्रवार शाम किया गया है। इन दोनों मार्ग का चौड़ीकरण होगा और स्मार्ट सिटी के […]