यादव ने गुपचुप कर दी महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

उज्जैन, अग्निपथ। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी उज्जैन शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता यादव ने गुपचुप घोषित कर दी। इसमें सात ब्लॉक अध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष,दो प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, दस उपाध्यक्ष, दस महामंत्री, दस सचिव , दस सहसचिव, इक्कीस कार्यकारिणी सदस्य एवं 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

प्रेस को जारी बयान में बताया गया कि माधवनगर ब्लॉक से अध्यक्ष अर्चना तिवारी, अंबेडकर ब्लॉक से भारती चौहान, शा ी नगर ब्लॉक से सरोज यादव, दौलतगंज ब्लॉक से उषा अरूण वर्मा, महाराजवाड़ा ब्लॉक से शोभा जायसवाल, इंदिरा नगर ब्लॉक से यास्मिन बेलिम, जीवाजीगंज ब्लॉक से सुगन बाई मालवीय को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य ज्योति यादव, प्रवक्ता अर्चना तिवारी, पुष्पा राठौर, मीडिया प्रभारी कोमल गौतम, उपाध्यक्ष प्रिया जोशी, शारदा मालवीय, सुनीता गौतम, नील कुरैशी, स्मृति परमार, संगीता जैन, महामंत्री रितु मालवीय, रानी एडवोकेट, आरती शर्मा, शारदा मालवीय, रीना शर्मा, सचिव ममता जोशी एडवोकेट, भावना कौशल, मालती परिहार, सोनू गुड्डू, संजुलता यादव, माया कमल बलौनिया, प्रीति जिनवाल, सहसचिव पंचशीला गायकवाड़, सूरज सोनी, सलोनी गोयल, आरती राठौर, निधि चौहान, रेशन राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्यों में माया राजेश त्रिवेदी, निशा त्रिपाठी, शोभा छानीवाल, सुशीला खंडेलवाल, शशिकला पाठक, कविता गोमे, वंदना मिमरोट, अनिता मालवीय, माया मालवीय, सुमन तिवारी, सपना सांखला, सुलेखा वशिष्ठ संगीता भदौरिया आदि शामिल हैं।

Next Post

शिप्रा में मिलने वाली गंदगी के लिए जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई- सांसद फिरोजिया

Sat May 27 , 2023
आज से शहर के चौड़ीकरण की होगी शुरूआत-विधायक जैन उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी में जो गंदगी मिली थी, उसके लिए जिम्मेदार अफसर के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने यह आश्वासन दिया है। उक्त दावा पत्रकारों से करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने किया। वे भाजपा कार्यालय में […]