फाजलपुरा में फर्जी मतदान करने पहुंची महिला को कांग्रेस नेता ने पकड़ा, महिला थाने पहुंची आरोपी

भारी हंगामे के बीच महिला ने मनीष पिपाड़ा पर उसे मतदान के लिए लेकर आने का दावा किया

उज्जैन, अग्निपथ (राजेश रावत)। उत्तर विधानसभा के फाजलपुरा सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर एक महिला फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी। उसी इलाके में रहने वाले एक कांग्रेस नेता ने उसे पकड़ लिया। महिला ने मतदान के लिए हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके बाद हंगामा हुआ तो महिला ने कहा कि भाजपा से जुड़े मनीषा पिपाड़ा उन्हें मतदान के लिए लेकर आए हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक जांच की जा रही थी। पूरे घटनाक्रम को लेकर महिला का वीडियो वायरल हो चुका है।

विक्रमादित्य क्लाथ मार्केट के सामने फाजलपुरा के सरकारी स्कूल में तीन बूथ बने हुए थे। इनमें से एक बूथ पर एक महिला पहुंची और मतदान के पूर्व सरकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए। इसी दौरान कांग्रेस नेता डॉ जितेंद्र परमार को उक्त महिला के फर्जी मतदान किए जाने की जानकारी लगी तो वे मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान दल के सदस्यों को महिला द्वारा फर्जी मतदान किए जाने की जानकारी दी। इस सूचना से पूरा केंद्र पर हडक़ंप मच गया।

महिला और कांग्रेस नेता डॉ जितेंद्र परमार, सुदर्शन गोयल, हर्षवर्धन यादव के बीच हुई बातचीत का वीडिया वायरल हुआ है। इसमें महिला को पुलिसकर्मचारियों के माध्यम से रोका गया और उससे पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम लीना जैन बताया। उसने दावा किया कि उसे मनीष पिपाड़ा नामक भाजपा से जुड़े एक व्यापारी फर्जी मतदान के लिए लेकर आए थे। परन्तु महिला के हिरासत में आते ही मनीष पिपाड़ा गायब हो गए। फर्जी मतदान के लिए महिला के पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस महिला लीना जैन को महिला थाने लेकर चली गई।

कोतवाली टीआई शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि महिला को महिला थाने मेंं रखा गया है। अभी तक कांग्रेस नेताओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। न ही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कोई शिकायत दी है। इसलिए देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद ने दबाव बनाया, वर्तमान पार्षद ने छुड़ाया

फर्जी मतदान के लिए पहुंची एक महिला के पकड़े जाने की सूचना के बाद एक पूर्व पार्षद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए मौके पर हटने और महिला के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने का दबाव बनाया।

बताया जाता है कि बाहुबली पूर्व पार्षद की धमकी का असर यह हुआ कि कांग्रेस के संगठन मंत्री अजय राठौर, सुदर्शन गोयल, डॉ जितेंद्र परमार आदि मौके से तत्काल हट गए। हालांकि उनमें पूर्व पार्षद के इस व्यवहार से नाराजगी थी। परन्तु पार्टी की वजह से कुछ भी बोले बगैर चले गए।

भाजपा नेता के इशारे पर फर्जी मतदान करने आई थी महिला

कांग्रेस संगठन मंत्री अजय राठौर, कांग्रेस नेता डॉ जितेंद्र परमार, सुदर्शन गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि फाजलपुरा में एक महिला फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रही थी। उसे पकड़ा गया है। महिला की शिकायत पीठासीन अधिकारी और पुलिस से की गई है। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के माध्यम से शिकायत कराई जा रही है। महिला के खिलाफ स त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले भी एक महिला पार्षद के चुनाव में इस वार्ड में पकड़ी गई थी। परन्त

कांग्रेस और भाजपा नेताओं में हुआ जमकर विवाद

फाजलपुरा में फर्जी मतदान करने की कोशिश करने वाली महिला के पकड़े जाने पर भाजपा नेता जीवन गुरु फाजलपुरा स्कूल में पहुंचे थे। इस दौरान उनका कांग्रेस नेता डॉ जितेंद्र परमार, सुदर्शन गोयल, हर्षवर्धन यादव से हुआ। परमार ने कहा कि पूर्व में भी जीवन गुरु फर्जी मतदान करने वाली एक महिला को छुड़वा चुके हैं। इस बार फिर से महिला को छुड़वाने आ गए हैं। यह फाजलपुरा में परंपरा ही बन गई है। इसलिए इस बार महिला के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि भाजपा नेता जीवन गुरु और अन्य भाजपा नेताओं का कांग्रेस नेताओं से फर्जी मतदान किए जाने को लेकर भारी विवाद हुआ। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों ही दलों के नेताओं को मौके से हटा दिया था।

Next Post

मंडी में 8551 रुपए क्विंटल बिकी दीपावली पर मुहूर्त की खरीदी पर सोयाबीन

Sat Nov 18 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। दीपावाली के उपलक्ष्य में उज्जैन कृषि उपज मंडी में मुहुर्त पर खरीदी हुई। सोयाबीन 8551 रुपए प्रति क्विंटल में नीलाम हुआ। गेंहू 3651 रुपए, मक्का 5101, ज्वार 4551 और डॉलर चना 16113 रुपए प्रति क्विंटल नीलाम हुआ। इस दौरान उज्जैन अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने […]