इंगोरिया में पति और जेठ को आशा कार्यकर्ता ने मारी गोली

थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोली प्रताडि़त करते थे दोनों

उज्जैन/बडऩगर, अग्निपथ। देशी कट्टा लेकर आई महिला ने सोमवार सुबह पहले पति को गोली मारी और फिर जेठ पर फायर कर दिये। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गये। कुछ समझ आता उससे पहले महिला थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि दोनों प्रताडि़त करते थे, इस कारण गोली मार दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। पति की घटनास्थल पर और जेठ की अस्पताल में मौत हुई है।

इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली सविता पति राधेश्याम कुमारिया (40) आशा कार्यकर्ता है। सुबह 9 बजे के लगभग घर में सो रहे पति राधेश्याम (44) और पूजा कर रहे जेठ धीरज कुमारिया (48) को सविता ने देशी कट्टे से गोली मार दी। सविता ने जेठ को सिर और कंधे पर गोली मार पति के सीने पर वार किये थे। दोनों पर उसने कट्टे से 6 फायर किये।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गये। धीरज कुमारिया घर के बाहर और पति राधेश्याम अंदर कमरे में पड़ा था। चारों ओर खून फैला हुआ था। जानकारी लगने पर इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। राधेश्याम की मौत हो चुकी थी, धीरज की सांसे चल रही थी, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जेठानी और उसका बेटा भी बाहर आये थे, सविता ने उन पर ाी फायर किया, लेकिन दोनों बच गये।

गोली मारने के बाद पहुंची इंगोरिया थाने

सविता ने पति और जेठ को गोली मारने के बाद सीधे सडक़ मार्ग का रास्ता पकड़ा, हाथ में देशी कट्टा लेकर पैदल इंगोरिया थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को बोला कि पति और जेठ प्रताडि़त करते थे, दोनों को गोली मार दी। महिला की बात सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। उन्होने महिला को हिरासत में लिया और घटनास्थल पहुंची। जहां सामने आया कि राधेश्याम काम नहीं करता था और शराब का आदी था। पति और जेठ को सविता के चरित्र पर शंका था, जिसके चलते विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उसने दोनों को गोली मारी है। सविता दो बेटियों की मां है।

इनका कहना

घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया गया था। महिला ने थाने पहुंच गई थी। मामले में पारिवारिक विवाद सामने आया है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों मृतको के पोस्टमार्टम कराए गये है। महिला हथियार कहां से लाई, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। – चंद्रिकासिंह यादव, टीआई इंगोरिया

Next Post

कार चालक ने पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कुचला; एक की मौत

Mon Jan 1 , 2024
मक्सी रोड पर हादसा, दूसरा घायल उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर सोमवार सुबह कोहरे के बीच तेजगति से दौड़ती कार ने पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर पंचकुआ क्षेत्र […]