खबरों के उस पार : अन्न उत्सव में कोरोना नहीं, सवारी मेें आयेगा

1

भाजपा की प्रदेश सरकार ने शनिवार को पूरे प्रदेश में अन्न उत्सव मनाया। जिसमें राशन की दुकानों पर जरूरतमंदों की भीड़ एकत्रित कर उन्हें पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनवाया और बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे 10 किलो के बेग में अनाज दिया गया। इस दौरान हर राशन की दुकान की छोटी सी जगह में कम से कम से 100-150 लोगों की भीड़ जमा थी।

स्थानीय भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी वहां पहुंचकर भीड़ बढ़ा रहे थे। न कोई कोरोना गाइड लाइन और न ही कोरोना से बचने का कोई उपाय। यहां किसी दुकान पर कोरोना नहीं पहुंचा क्योंकि माननीय के गुणगान किए जा रहे थे।

अब बात करें दूसरी घटना की जो बडऩगर की है। यहां पर अतिप्राचीन मंदिर सोमेश्वर महादेव की सवारी सोमवार को निकाली जाना था। पिछले कई सालों से यहां सावन के प्रत्येक सप्ताह में भोले की सवारी निकाली जाने की परंपरा है। पिछले दो सप्ताह से सवारी परंपरानुसार निकाली गई।

लेकिन इस सोमवार से प्रशासन ने सवारी निकालने पर रोक लगा दी। कारण बताया कोरोना गाइड लाइन के कारण इजाजत नहीं दे सकते। यह कैसी मनमानी। जब माननियों का गुणगान करना हो, चुनाव कराना हो तब कोरोना नहीं आता। गाइड लाइन पालन कराने की कोई नहीं कहता और जब जनभावना के आयोजन हो तो कोरोना संक्रमण फैल जाता है।

यह भी पढ़ेंः महादेव की सवारी पर प्रशासन का अचानक पहरा, नहीं निकलने दिया नगर भ्रमण पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त को नगर निगम के वाहन टेंडर घोटाले की आधी जानकारी ही मिली

Sun Aug 8 , 2021
डीएसपी ने ननि आयुक्त को फिर भेजा पत्र उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की वर्कशॉप में वाहन किराए पर लेने से जुड़े घोटाले में नगर निगम के अधिकारियों ने लोकायुक्त को आधी ही जानकारी भेजी है। लोकायुक्त डीएसपी द्वारा पिछले महीने मामले के दस्तावेज तलब किए गए थे लेकिन उन्हें पूरी […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News