झाबुआ : जिला सहकारी बैंक जीएम शाखा प्रबंधक से ले रहे थे डेढ़ लाख की रिश्वत; लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार

1

झाबुआ,अग्निपथ । लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, झाबुआ के महाप्रबंधक (जीएम) डीआर सरोटिया को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। महाप्रबंधक फसल बीमा की राशि मंजूर करने के लिए यह राशि बैंक के एक शाखा प्रबंधक से ले रहे थे।

जिला सहकारी बैंक रामा ब्रांच मैनेजर वेलसिह पलासिया ने 2 सितंबर को लोकायुक्त एसपी एसएस सव्यसाची को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सरोठिया रामा ब्रांच के अधीन आने वाली तीन सोसायटी (कालीदेवी, माछलिया, उमरकोट) के करीब 180 किसानों की बीमा राशि मंजूरी के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की जानी है। इसमें से उसने 137 किसानों की राशि मंजूर कर पोर्टल पर अपलोड करने के एवज में 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए आरोपी ने 19 अगस्त को दबाव बनाकर ले लिए और अब बाकी डेढ़ लाख रुपए की मांग की जा रही है।

मामले में एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए डीएसपी आनंद यादव, एसएस यादव व टीआई राहुल गजभिये की एक टीम बनाई। इधर, सरोठिया ने वेलसिंह को शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे डेढ़ लाख रुपए लेकर अपने झाबुआ स्थित सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। इस पर वेलसिंह वहां गए और उसे डेढ़ लाख रुपए दिए, तभी बाहर सक्रिय लोकायुक्त टीम अंदर पहुंची और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनएसयूआई छात्र नेता फंदे से झूला:परिवार समझे आगर विधायक वानखेड़े के साथ है

Sat Sep 4 , 2021
इंदौर।  एनएसयूआई छात्र नेता ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। छात्र का नाम सौरभ पिता विजय वानखेड़े (26) निवासी भागीरथपुरा है। वह कल से घर से गायब था। शनिवार दोपहर को उसका शव […]