यूक्रेन तनाव पर सरकारी अलर्ट: गृहमंत्री बोले- यूक्रेन में फंसे MP के स्टूडेंट्स को भारत लाया जाएगा

प्लेन के इंतजाम किए; CM खुद रख रहे नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को एक-दो दिन में भारत लाया जाएगा। यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को लेकर प्रधानमंत्री भी चिंतित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह बहुत गंभीर विषय है। सरकार इस पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र से भी एडवाइजरी जारी हो चुकी है। यूक्रेन से स्टूडेंट्स को लाने के लिए प्लेन के इंतजाम किए गए हैं। सभी सकुशल हैं। आगे भी सभी सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार की पूरी कोशिश है कि 22-23 फरवरी तक सभी वापस आ जाएं।

यूक्रेन में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस तनाव भरे माहौल में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के भी कई छात्र हैं।

अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह

20 फरवरी को भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन में लगातार बढ़ रहे तनाव और अस्थिरता को देखते हुए जिनका यूक्रेन में रुकना जरूरी नहीं है, उन्हें और सभी भारतीय छात्रों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ देना चाहिए। छात्रों को आपस में संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।

Next Post

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पहला दिन: भांग और मावे से अद्भुत श्रृंगार

Mon Feb 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महा शिवरात्रि पर्व की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। महा शिवरात्रि तक रोजाना 9 दिनों तक महाकाल के अलग अलग श्रृंगार किये जाएंगे। सांयकाल 4 बजे बाबा महाकाल का भांग,मावा और ड्राय फ्रूट से श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा को सिल्क […]
Mahakal mawa shringar shiv navratri 21 02 22