प्रवासी भारतीय महाकाल भस्मारती में हुए शामिल

महाकाल लोक का ईकार्ट में अवलोकन किया, दिनभर लगा रहा तांता

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट ंमें शामिल होने के लिये प्रवासी भारतीयों का आना शुरु हो गया है। शनिवार की अलसुबह होने वाली भस्मारती में भी प्रवासी भारतीय शामिल हुए। दिनभर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिये विभिन्न देशों के भारतीय पहुंचे। उन्होंने महाकाल लोक का भी अवलोकन किया।

शनिवार सुबह की भस्मारती प्रवासी भारतीयों ने देखी। डेनमार्क, म्यांनमार, बर्मा सहित कई देखों के प्रवासी भारतीयों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। भस्मारती में सहायक प्रशासक लोकेश चौहान ने प्रवासी भारतीयों को दर्शन करवा कर उनका सम्मान किया। वहीं दिन में सहायक प्रशासक मूलचंदं जूनवाल ने दिनभर इंदौर से आ रहे प्रवासी भारतीयों की अगवानी करते हुए उनको नंदीहाल से भगवान महाकाल के दर्शन करवाये। इन मेहमानों को ईकार्ट में बैठाकर महाकाल लोक का अवलोकन भी करवाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में चार दिन तक इसी तरह प्रवासी भारतीयों के आने का तांता लगा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर उप कोषालय में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

Sat Jan 7 , 2023
चूहे कुतर गए शव बदनावर, अग्निपथ। शहर में तहसील कार्यालय परिसर में स्थित उप कोषालय (सब ट्रेजरी) में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक कुशालसिंह कटारे (803) शनिवार सुबह मृतावस्था में पाए गए। शव के कान व हाथ चूहे कुतर गए। कटारे की मौत की जानकारी सुबह तब लगी जब परिसर […]