दुकान का शटर तोड़ बदमाशों ने चुराए 10 लाख के कपड़े

Tala toda

बडऩगर मार्ग चिकली में चोरी, ग्रामीणों ने रोका रास्ता

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर तहसील के गांव चिकली में बीती रात दुकान का शटर तोडक़र बदमाशों ने 10 लाख के कपड़े चोरी कर लिये। चोरी की घटना आसपास लगे कैमरों में कैद हुई है। जिसमें चार पहिया वाहन से बदमाश आते दिखाई दिये है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लगी है।

इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि बडऩगर मार्ग पर ग्राम चिकली में शुभम सेठी कपड़ो की दुकान संचालित करते है। दुकान के समीप मकान बना हुआ है। रात में अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर तोडक़र वहां रखे लेडिस-जेंट्स कपड़े चोरी कर लिये। चोरी का पता उस वक्त चला, जब आसपास के लोगों ने शटर उचका देखा।

शुभम परिवार के साथ दुकान पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शुभम के अनुसार चोरों ने 10 लाख कीमत के कपड़े चोरी किये है। चोरी का जानकारी लगने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। 15 दिन पहले भी चोरों ने दुर्गेश पाटीदार के मकान में चोरी को अंजाम दिया था और गोदरेज की अलमारी उठाकर ले गये थे। जिसमें 55 लाख रूपये नगद रखे थे।

ग्रामीणों का चक्काजाम

गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर उनका आक्रोश भडक़ गया। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते उज्जैन-बडऩगर का यातायात प्रभावित हो गया था। मौके पर पहुंचे नवागत एएसपी नितेश भार्गव ने ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

कैमरे में दिखा चार पहिया वाहन

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये कैमरों के फुटेज देखे। जिसमें दुकान के सामने एक चार पहिया वाहन सफेद रंग का खड़ा दिखाई दिया है। वहीं आसपास 5 से 6 बदमाशों का मूवमेंट होना सामने आया है, लेकिन वाहन का नम्बर और बदमाशों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दिये हंै। कैमरा काफी दूर पर लगा हुआ था। पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज भी तलाश कर रही है।

Next Post

सिटी ट्रेड यूनियन ने किया केंद्र सरकार की मजदूर किसान एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध

Wed Aug 9 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। देश के दस ट्रेड ,किसान एवं कर्मचारियों संगठनों के आव्हान पर शहर के सिटी ट्रेड यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। क्षीर सागर कॉलोनी स्थित मजदूर सभा कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन का संचालन करते हुए बैंक कर्मचारियों के नेता कॉमरेड यूएस छाबड़ा ने सरकार की जनविरोधी नीतियों […]