इंदौर में पार्टी करके लौट रहे 6 दोस्तों की मौत:तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी, किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हुआ

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ।

दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

4 की मौके पर ही मौत, 2 दोस्तों ने अस्पताल में दम तोड़ा
लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल ने बताया कि कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के

  1. ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी,
  2. गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर
  3. छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर
  4. सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर
  5. सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी
  6. देव (28), 384/3 मालवीय नगर

यह भी पढ़ें: उज्जैन से 20 किलोमीटर दूर ट्रैक्टर पलटने से दो दोस्तों की मौत

तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हादसा: उज्जैन से 20 किमी दूर पान विहार एरिया में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर दो युवकों की मौत

Tue Feb 23 , 2021
उज्जैन। से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोहे की सरिया लादकर ले जा रहे युवकों की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का असंतुलित होकर पलटना माना जा रहा है। घटना […]