हादसा: उज्जैन से 20 किमी दूर पान विहार एरिया में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर दो युवकों की मौत

उज्जैन। से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोहे की सरिया लादकर ले जा रहे युवकों की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का असंतुलित होकर पलटना माना जा रहा है।

घटना घट्टिया थाना क्षेत्र के पान बिहार चौकी की है। चौकी प्रभारी बल्लू सिंह मंडलोई ने बताया कि मंगलवार सुबह पान बिहार चौकी और मीड़ गांव के बीच सड़क किनारे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने और उसमें दो युवकों के दबे होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद क्रेन मंगवा कर ट्रॉली और ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। एक युवक ट्रैक्टर और दूसरा सरिया के नीचे दबा हुआ था। आसपास के लोगों से युवकों की पहचान कराने की कोशिश की गई तो कोई शिनाख्त नहीं कर पाया।

हादसे में सरिया के नीचे से मृतक मिथुन के शव को बाहर निकाला गया
इसी बीच एक युवक ने दोनों की पहचान राघवी थाना क्षेत्र के खुरनिया प्रताप निवासी भोम पिता पर्वत सिंह राजपूत और मिथुन पिता राय सिंह के रूप में की। कुछ ही देर में दाेनों के परिजन भी मौके पर आ गए। उनके मुताबिक भोम सिंह का गांव में मकान बन रहा है। उसी के लिए दोनाें सरिया लेने सोमवार शाम को उज्जैन आए थे। रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर घंटी बज रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। रात भर तलाशने के बाद सुबह परिजन ट्रैक्टर पलटने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थे। एसआई मंडलोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा है। जांच की जा रही है कि इसके अलावा किसी अन्य की वजह से हादसा हुआ होगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी इंदौर के 6 दोस्तों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीधी में हाथियों ने ली 3 की जान:चिंघाड़ सुन दादा ने दो पाेतों के साथ भागने के लिए दरवाजा खोला तो सामने था झुंड, तीनों को पटक कर मार डाला

Tue Feb 23 , 2021
सीधी (मप्र)। हाथियों ने सीधी में तीन लोगों की जान ले ली। संजय टाइगर रिजर्व से लगे खैरी ग्राम पंचायत के हैकी गांव में हाथियों का एक झुंड घुस गया। गांव वाले घर छोड़कर भागने लगे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर एक बुजुर्ग अपने दो पाेतों के साथ घर के बाहर […]