झारड़ा : कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर मौन धरना दिया

झारडा, अग्निपथ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झारड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौख रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर काले कपड़े तथा काला मास्क पहनकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल डीजल के भाव में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि का विरोध दर्ज करवाया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद नजर आया थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे हर गतिविधियों की सुबह से ही जानकारी लेते रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों कांग्रेसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह पहला मौका था जब पिछले 3 वर्षों के बाद कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। ब्लॉक अध्यक्ष कुमावत नेे कहाकि केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार के कारण आज पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ हैद्ध तेल के भाव आसमान छू रहे हैं, किसान विरोधी तीन काले कानून पास कर दिए गए हैं, जिससे किसान का भरोसा अब मोदी सरकार से उठ गया है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि आने वाले समय में हम सबको कांग्रेस के हाथ मजबूत करना होगा, तब जाकर गरीबों किसानों की स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राजू भाई पटेल, ईश्वर सिंह चौहान, ईश्वर आंजना, मांगीलाल मेघवाल, संजय ठाकुर एरामनारायण प्रजापत, सत्यनारायण पवार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह राजपूतए दिलीप सिंह मुंडला सोंधिया, मोहन पटेल मुंडला सोंधिया, कृष्ण पाल सिंह, सिद्धार्थ चोर्डिया, शंकर माली, मुकेश राठौड़, संजय ठाकुर, बजरंग कुमावत, राजा भय्या, सोहन सिंह राजपूत, श्याम चंद्रवंशी, लक्ष्मण सूर्यवंशी, पूनमचंद पहाडिय़ा, कचरूलाल, तूफान सिंह, भगीरत रजाक भाई सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार कमल सिंह चौहान ने माना।

Next Post

महंगाई के विरोध में कांग्रेस सडक़ पर

Fri Jun 11 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बडऩगर, ब्लाङ्खक कांग्रेस कमेटी इंगोरिया व ब्लाङ्खक कांग्रेस कमेटी भाटपचलाना खरसोदकलां द्वारा विधायक मुरली मोरवाल की अगुआई में पेट्रोल-डीजल में हो रही म2ल्य वृद्धि को लेकर पेट्रोल पम्पों पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरोध […]