झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे माँ बगलामुखी के दरबार में

नलखेड़ा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास व राँची के सांसद संजय सेठ रविवार को सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां का दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी, जिला मंत्री पीरूलाल कलसिया, मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, महामंत्री रितेश सोनी आदि नेताओं ने उनकी आगवानी की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा तांत्रिक स्थली माँ बगलामुखी मंदिर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गर्भगृह के बाहर से ही माता रानी के दर्शन किये। पांच पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया गया।

नेताद्वय दर्शन पूजन उपरांत माँ बगलामुखी मंदिर के समीप स्थित सांदीपेंद्र आश्रम पहुंचे जहाँ उनके द्वारा संतश्री सांदीपेंद्र महाराज से चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास का भाजपा कार्यसमिति सदस्य शिवपुरी निवासी सुरेंद्र शर्मा, रोहित सकलेचा, कुंदन सोनी आदि द्वारा स्वागत कर स्मृति चिन्ह के रूप में माँ बगलामुखी का चित्र भेंट किया गया।

 

 

Next Post

खबरों के उस पार: चरक में संवेदनहीनता.!

Sun Jul 18 , 2021
शहर में जब कोरोना संकट आया था तब डॉक्टरों ने आगे बढक़र मरीजों को देखा। उनकी समस्या के लिए दिन रात खड़े रहे। परन्तु अब डॉक्टरों के लिए बने नए फ्लैट को लेकर अस्पताल का प्रशासन और जिला प्रशासन अपने नियम कायदे लादने लगा है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरत है […]