मामा कहलाने वाले शिवराज की सरकार से सबसे ज्यादा बहनें और बेटियां परेशान : जायसवाल

पदभार ग्रहण करने से पहले महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल पहुंची महाकाल के दरबार में

उज्जैन। महंगाई और बढ़ते अपराध की वजह से पूरे प्रदेश की महिलाएं प्रताडि़त हो रही है। रसोई गैस, पेट्रोल के दाम बढऩे से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी प्रदेशभर में मामा कहलाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए।

यह बात  महिला कांग्रेस की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने अग्निपथ से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा,प्रदेश में सबसे ज्यादा वैट वसूला जा रहा है। सरकार आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को किसानों के लिए लगातार सरकार काम कर रही थी। अब महिला कांग्रेस घर-घर जाकर भाजपा सरकार की कमियों से महिलाओं और आम लोगों को अवगत कराएगी। इसके लिए रोडमैप बन चुका है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। महिला अत्याचारों और अपराधों में लगातार बढौत्तरी होने के बाद भी सरकार का पुलिस और प्रशासन तंत्र पूरी तरह से विफल हो गया।

जायसवाल ने महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर कहा, संगठन बना हुआ है। केवल सक्रिय करने की जरूरत है। जल्द ही प्रदेश महिला कांग्रेस के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है। संगठन की कार्यकर्ता सक्रियता के साथ घर -घर जाकर भाजपा सरकार की विफलता से लोगों को अवगत कराएगी। ताकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन सके। इससे पहले जायसवाल ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए ।

जायसवाल का कांग्रेस कार्यालय में स्वागत

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती अर्चना जायसवाल का उज्जैन शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रथम आगमन पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुकशंकर जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष भरत पोरवाल, पूर्व पार्षद रवि राय, माया राजेश त्रिवेदी, इकबाल खान, माया मालवीय, कल्पना सेठी, पूर्व पार्षद नाना तिलकर, उत्तम जायसवाल आदि मौजूद थे।

Next Post

महंगाई के विरोध में दौलत गंज चौराहे पर 1000 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

Wed Jul 28 , 2021
कांग्रेस कार्यकताओं ने दुकान -दुकान, घर-घर बांटे पर्चे उज्जैन। दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को दौलतगंज चौराहे पर 1000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए एवं दुकान- दुकान और घर- घर पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार […]