50 बदमाशों के मकान पुलिस के निशाने पर, आधा दर्जन नाम निगम को सौंपे

आज फिर निगरानीशुदा का आशियाना ढहाने की तैयारी

उज्जैन,अग्निपथ। शहर में आज सोमवार को फिर बदमाशों के मकान तोड़े जा सकते हंै। पुलिस प्रशासन ने शहर के करीब 50 निगरानीशुदा बदमाश की सूची बना ली है, जिनमें से आधा दर्जन नाम निगम को सौंपकर उनके निर्माणों का रिकार्ड खंगालकर कार्रवाई के योजना बनाई जा रही है।

अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस प्रशासन बदमाशों की संपत्ति नष्ट करने की मुहिम चला रहा है। योजना के चलते शहर के सभी थानों ने अपने क्षेत्र के आदतन बदमाशों की सूची एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को सौंप दी। कार्रवाई के लिए चिन्हित किए गए बदमाशों की संख्या करीब 50 हो गई है। इनमें से छह नाम पुलिस ने नगर निगम को भेजे हैं।

निगम इनके मकान, दुकान का रिकार्ड खंगालकर निर्माण में खामियां तलाश रही है, जिससे कार्रवाई की जा सके। बताया जाता है निगम ने कुछ नाम तय कर लिए हैं। कोई व्यवधान नहीं आने पर सोमवार से पुन: बदमाशों के मकानों पर जेसीबी और हथौड़े चल सकते हैं। याद रहे 23 सितंबर से मुहिम शुरू कर मुल्लापुरा के शंहशाह, विष्णुपुरा के सनी मराठा और एकता नगर के दीपक अहिरवार का मकान ध्वस्त करवा दिए।

अब तक 46
याद रहे पुलिस प्रशासन ने कोरोना कॉल से पहले बदमाशों के मकान नष्ट करने की मुहिम शुरू की थी। इसके चलते पूर्व में निगरानीशुदा बदमाश के 43 मकान, दुकान धाराशायी किए गए थे। लेकिन चिन्हित किए 25 बदमाशों के मकान बच गए थे। पुन: मुहिम शुरू करते ही उन पर कार्रवाई के साथ नई सूची बनाई तो संख्या डबल हो गई। याद रहे अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने नकली वस्तुओं बनाने वालों पर भी कार्रवाई की थी।

इनका कहना है..
करीब 50 बदमाशों की सूची बनाई गई है। आधा दर्जन नाम नगर निगम को सौंपे हंै। निगम रिकार्ड की जांच के बाद उनके मकानों को तोडऩे की कार्रवाई करेगी।
सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसपी

Next Post

किसान अपना दर्द किस को बताए-खेतों में सड़ रही सोयाबीन की फसलें

Sun Sep 26 , 2021
जावरा, अग्निपथ। मौसम की दोहरी मार से किसानों की सोयाबीन की फसल चौपट हो रही है। पहले बारिश की कमी से अफलन और अब सितंबर के आखिरी हफ्ते में हो रही बारिश से पककर तैयार हुई फसल खराब हो रही है। जावरा, पिपलौदा क्षेत्र के गांव, नवेली, रियावन, मावता, कालूखेड़ा, […]
water clogging in farm soyabean wastage