मायके आई महिला ने पति से विवाद के बाद लगाई फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। मोबाइल पर पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने बुधवार दोपहर फांसी लगा ली। इससे सात घंटे पहले महावीर नगर में रहने वाले सिक्युरिटी गार्ड ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर रस्सी का फंदा गले में डाल लिया था।

महाशक्तिनगर में दोपहर 3:45 बजे मेघा पति राहुल शर्मा (30) का परिजन दुपट्टे के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाये थे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान सामने आया कि मेघा का कुछ वर्ष पहले सिवनी में विवाह हुआ था। उसका 2 वर्षीय बेटा है। दोपहर में मोबाइल पर बात करते समय पति से विवाद हुआ और कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली।

परिजनों का कहना था कि पति मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। जांच के एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ को बुलाया गया। घटनास्थल पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार मोबाइल जब्त किया गया है। मामला नवविवाहिता का होने पर सीएसपी स्तर पर जांच की जाएगी।

कुलपति के यहां था गार्ड

जीवाजीगंज थाने के महावीर नगर में रहने वाले विवेक पिता कैलाशचंद्र (36) सुबह 9 बजे कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह कुलपति के यहां सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों के अनुसार 2 माह से पत्नी 2 साल के बच्चे को लेकर मायके गई हुई है। वापस नहीं लौटने की बात पर विवेक परेशान था। मामले में एसआई शांतिलाल मीणा के अनुसार सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी खबर मिलने के बाद लौट आई थी। जांच और बयान के बाद घटना का कारण पता चल पायेगा।

Next Post

सेल टैक्स अकाउंटेंट के घर में चोरों का धावा, मंदिर में रखे गहने ले उड़े

Wed Sep 29 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। चोरों ने आनंदित नगर में सेल टैक्स अकाउंटेंट के घर को निशाना बनाया। खिडक़ी की ग्रिल खोलकर घुसे चार घर के मंदिर में रखे और हजारों रुपए के गहने ले उड़े। घटना के दौरान परिवार घर में ही सोया था। वारदात का पता बुधवार तडक़े पता चल। मामले में […]