कांग्रेस द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा के टिकट देने का निर्णय अभूतपूर्व

उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का निर्णय भारतीय राजनीति में नई क्रांति लाएगा: त्रिवेदी

उज्जैन,  अग्निपथ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुवाई में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के निर्णय को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री माया राजेश त्रिवेदी ने अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य निर्णय बताया है।

माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय राजनीति में देश की आधी आबादी महिला वर्ग को बराबरी के नेतृत्व में खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश से एक क्रांतिकारी निर्णय लिया है जिसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा का चुनाव लडऩे का अवसर मिलेगा। जब महिलाएं नेतृत्व के लिए आगे आएगी तो जिनमें भावना है जहां मातृत्व भाव है वह देश को नई दिशाए नई गति और नई स्थिति में लाकर खड़ा करेगा। जो अराजकता, अशांति, अस्थिरता, धर्म और जाति की राजनीति समाप्त करेगा और एक समरसता का भाव लाएगा।

ऐसा ही एक निर्णय प्रियंका गांधी के पिताजी एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी पंचायती राज के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था एवं नगरी निकाय में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देकर के शुरू किया था। उसी कड़ी को आज कांग्रेस ने आगे बढ़ाया है। इससे महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और महिलाओं का नया नेतृत्व उभरकर सामने आएगा। प्रियंका के इस प्रयास से घर में रहकर काम करने वाली महिला भी राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के बारे में सोच सकती हैं क्योंकि यहाँ उसे आगे बढऩे का अवसर मिल जाएगा।

Next Post

एक साल पहले मिली मंजूरी पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं, यात्री परेशान

Tue Oct 19 , 2021
आजादी के 75 साल बाद भी सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है ग्रामीणजन रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जबकि कई ग्रामों के नागरिक सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा से अब भी वंचित हैं। जो आंदोलन करने को […]
Badnagar kachhi badod kharb sadak 19102021