महज सत्ता पाना हमारा उद्देश्य नहीं, भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है

Badnagar BJP Sammelan 11112021

कृषि मंत्री पटेल ने भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में कहा

बडऩगर, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है जिसके लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता काम कर रहा है। इसको दृष्टिगत रखकर कार्यकर्ताओं ने सत्ता का परिवर्तन किया और सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन करना उद्देश्य है। अब व्यवस्थाओं में परिवर्तन हो रहा है। महज सत्ता पाना हमारा उद्देश्य नहीं हैं।

यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कही। वे यहां गुरुवार को इन्द्रप्रस्थ गार्डन में भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिला ग्रामीण के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता मिशन की सराहना करते हुए पटेल ने कहा कि 60 साल तक एक पार्टी महात्मा गांधी के नाम पर चलती रही लेकिन वास्तव में स्वच्छ भारत अभियान व हर घर में शौचालय बनाकर सच्चे गांधीवादी होने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा मेहनती ओर स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जब-जब भाजपा सरकार में आई तब तब विकास हुआ है। इस मौके पर मप्र तीर्थ स्थान व मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए विचारों का होना जरूरी है। श्रेष्ठ विचार ही व्यक्ति को आगे ले जाते हैं।

सांसद अनिल फिऱोजिया ने अपने भाषण में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष बहादुरसिह बोरमुंडला ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

ये थे मंचासीन

समारोह में पार्टी के उज्जैन संभाग प्रभारी सुकांतदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, डॉ. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक मुकेश पण्डया, शांतिलाल धाबाई, सतीश मालवीय, लालसिंह राणावत, धर्मेश जायसवाल, डॉ. तेजबहादुरसिह चौहान, कानसिंह राठौर, वीरेंद्र कावडिय़ा, मदन सांखला, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री नाहरसिंह पंवार ने किया। आभार गणपत डाबी ने माना।

सोयाबीन का बीमा क्लेम एक माह में मिलेगा

Badnagar Bjp sammelan Darshak 11112021
सम्मेलन में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंच से घोषणा भी की जिसमें कहा कि 2020 में खराब हूई सोयाबीन फसल की बीमा राशि एक माह में किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। ये राशि 7 हजार करोड़ से अधिक है। इनमें सर्वाधिक राशि उज्जैन संभाग को मिलने वाली है। मंच से नीचे उत्तर कर दोनों मंत्रीग ने मातृ शक्ति आयोजन में शामिल होने आई भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों का स्वागत किया।

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: कायथा क्षेत्र में जिला और जनपद पर कब्जा जमाने की तैयारी में जुटी भाजपा

Thu Nov 11 , 2021
कांग्रेस ने भी सीट बरकरार रखने के लिए शुरू की रायशुमारी कायथा, अग्निपथ। मध्य प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग ने देश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समस्त तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का […]