उज्जैन की तीन उपमंडियों का निरीक्षण, एप से किसानों को उपज बेचने करेंगे प्रेरित

घट्टिया, बिछड़ौद, पानबिहार भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी, उज्जैन मंडी में कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रस्ताव भी

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी की तीन उपमंडियों का आज मंडी सचिव ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप मंडी में किसानों को मंडी आपके द्वारा एप के माध्यम से उपज बेचने के लिए प्रेरित करने के निर्देश उपमंडी के प्रभारी और निरीक्षकों को दिए। वहीं उज्जैन मंडी में तैनात निरीक्षक महेंद्र जैन को इन उपमंडी के लिए एप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा, उपयंत्री गजेंद्र मेहता, निर्माह निर्वाही लिपिकदीपक श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक कमल बर्मन उपमंडी घट्टिया, उपमंडी बिछड़ौद, उपमंडी पान बिहार एवं उज्जैन मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घट्टिया मंडी के प्रांगण में 2000 मेट्रिक टन एवं 3000 मेट्रिक टन क्षमता का गोदाम निर्माण किए जाने, उपमंडी बिछड़ौद के प्रांगण में 3000 मेट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनाने,उपमंडी पान बिहार के प्रांगण में 1000 मेट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनाने, मंडी प्रांगण में उज्जैन में तालाब के समीप रिक्त भूमि भूखंड पर कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रस्ताव किया है।

मंडी प्रांगण में सात व्यापारियों के तौलकांटे जांचे

उज्जैन मंडी प्रांगण में मंडी प्रांगण प्रभारी अश्विन पहाडिया, दीपिका चौहान, अर्जुन पारे, संदीप चौहान आदि मौजूद थे। पहाडिया के मुताबिक जांच के दौरान सभी व्यापारियों के तौलकांटे सही पाए गए। इसके अलावा सात -आठ वाहनों को भी चेक किया गया था। व्यापारियों को नियमों के मुताबिक किसान की फसल का तौल करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी में 22 हजार बोरियों आवक, काबली 8726 में बिका

दीपावली के दौरान मंडी में आवक कम हो गई थी। वहीं अब फिर से आवक बढऩे लगी है। बुधवार को 22886 बोरियों की आवक हुई। सोयाबीन की 18751 बोरियों की आवक हुई। यह मॉडल रेट 5950 के मुकाबले 7302 के दाम पर बिकी। हालांकि न्यूनतम बोली 2000 रुपए भी रही। जबकि लोकवान गेहूं की 2842 बोरियों की आवक हुई।

यह मॉडल रेट 2030 के मुकाबले 2340 के दाम और न्यूनतम 1500 रुपए में बिका। पूर्णा की 173 और 303 बोरियां आई। यह 2276 और 2251 के दाम पर बिका। देशी चना की 120, काबली चना 277 और शंकर चना की 247 बोरियों की आवक हुई। यह काबली चना अभी भी अच्छे दाम में बिक रहा है।

काबली चना 8726 के अधिकतम और 3400 के न्यूनतम रेट पर बिका। वहीं देशी चना 4550 और 4645 के दाम पर बिका। बटला 5000 रुपए के दाम पर बिक रहा है। उड़द को 5200 और मसूर को 4100 के दाम मिल रहे हैं। धनिया 6583 के दाम पर तेजी के साथ बिक रहा है।

Next Post

ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप पिता ने कहा मार कर टांगा था फांसी पर

Thu Nov 18 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। अंकपात मार्ग पर करीब आठ दिन पहले फांसी पर लटके मिले युवक के पिता ने उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के खिलाफ गुरुवार को एसपी से शिकायत की है।आरोप लगाया कि उनका पुत्र आनर किलिंग का शिकार हुआ है। हत्यारों ने आत्महत्या दर्शाने की साजिश रच उसे मारा है। […]
Ladki Fansi