भगवान हाटकेश्वर को लगाया छप्पन भोग

शाजापुर, अग्निपथ। हरायपुरा स्थित हाटकेश्वर देवालय न्यास नागर धर्मशाला में रविवार कोअन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रात: भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक किया गया।

इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रीहाटकेश्वर देवालय न्यास के ट्रस्टी राम व्यास ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे अभिषेक पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे अन्नकूट दर्शन, दोपहर 12 बजे महाआरती तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Shajapur nagar samaj annakoot 21112021
भगवान हाटकेश्वर को लगाया छप्पन भोग।

इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर रंगोली बनाई। कार्यक्रम में न्यास अध्यक्ष अनिल नागर, सचिव प्रसून मेहता, कोषाध्यक्ष संजय नागर, युवा अध्यक्ष दिलीप नागर, महिला अध्यक्ष उर्मिला त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Next Post

शहर की व्यवस्था सुधारने की बजाय हाईवे पर वसूली में मस्त है यातायात पुलिस

Sun Nov 21 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की बजाय यातायात पुलिस हाईवे पर वसूली अभियान चलाती नजर आ रही है। यही कारण है कि लंबे समय से हाईवे पर चल रहे वसूली के गोरखधंधे से ट्रक चालक भी परेशान हैं। गौरतलब है कि शहर के सोमवारिया बाजार, नई […]